महान दार्शनिक-विचारक आचार्य महाप्रज्ञ की 105वीं जयंती पर जारी 100 रुपए के सिक्के का विमोचन 17 अगस्त को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महान दार्शनिक-विचारक आचार्य महाप्रज्ञ की 105वीं जयंती पर जारी 100 रुपए के सिक्के का विमोचन 17 अगस्त को

लाडनूं (kalamkala.in)। तेरापंथ धर्मसंघ के 10वें आचार्य एवं जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के द्वितीय अनुशास्ता महान विचारक, दार्शनिक एवं आध्यात्मिक नेता आचार्यश्री महाप्रज्ञ के 105वें जन्मोत्सव के अवसर पर भारत सरकार द्वारा स्मृति-सिक्का जारी किया जा रहा है, जिसका विमोचन-समारोह 17 अगस्त रविवार को आयोजित किया जाएगा। वर्तमान अनुशास्ता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में आयोज्य इस विमोचन समारोह का आयोजन कोबा- अहमदाबाद (गुजरात) के आचार्यश्री महाश्रमण चातुर्मास प्रवास स्थल पर किया जाएगा। यह स्मृति सिक्का 100 रुपए मूल्य का निर्धारित है। वित्त मंत्रालय ने इस सम्बन्ध में गत 24 जुलाई को राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी थी। आचार्य महाप्रज्ञ पर जारी होने वाले इस सिक्के का वजन 40 ग्राम है, जो कि शुद्ध चांदी से बना है। इसकी गोलाई 44 मिलीमीटर रखी गई है। सिक्के का निर्माण भारत सरकार की मुंबई टकसाल की ओर से किया गया है। इस सिक्के के एक तरफ मध्य भाग में आचार्य महाप्रज्ञ का फोटो होगा, जिसकी ऊपरी परिधि पर हिंदी में तथा निचली परिधि पर अंग्रेजी में ‘आचार्य महाप्रज्ञ की 105वीं जयंती’ लिखा है। आचार्य महाप्रज्ञ के फोटो के दाएं और बाएं उनका जीवनकाल क्रमश: 1920 तथा 2010 लिखा होगा तथा चित्र के ठीक नीचे सिक्का जारी होने वाला वर्ष 2025 लिखा है। सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ के नीचे रुपए के प्रतीक चिन्ह के साथ मूल्यवर्ग 100 लिखा है, जिसके दाएं और बाएं हिंदी तथा अंग्रेजी में भारत और इंडिया लिखा है। गौरतलब है कि आचार्यश्री महाप्रज्ञ आधुनिक भारत के सर्वाधिक पूजनीय आध्यात्मिक गुरुओं, दार्शनिकों और विचारकों में से एक थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now