जसवंतगढ पुलिस थाने में हुई एसपी द्वारा जारी पुलिस हेल्पलाइन नम्बर पर शिकायत से एफआईआर दर्ज,
हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 6 शिकायतें प्राप्त, शिकायतों पर हो रही है पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई
लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए हाल ही में जारी हेल्पलाइन नंबर 9530413387 पर प्राप्त आमजन की शिकायतों और सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 31 जुलाई को जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर पिछले दिनों में कुल 6 शिकायतें / कॉल प्राप्त हुईं। इनमें से 2 शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना जसवंतगढ़ पर प्रकरण संख्या 102/2025 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम एवं पुलिस थाना पीलवा पर प्रकरण संख्या 114/2025 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम में एक-एक प्रकरण दर्ज किया जाकर कार्रवाई की गई है। शेष शिकायतों का सत्यापन पुलिस द्वारा गंभीरता से किया जा रहा है और तथ्य सिद्ध होते ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आपकी सूचना : पुलिस की जिम्मेदारी
डीडवाना जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि-
* प्रत्येक शिकायत/सूचना को पूर्ण गोपनीयता के साथ दर्ज किया जाता है।
* शिकायतकर्ता की पहचान किसी भी परिस्थिति में सार्वजनिक नहीं की जाती।
* सत्यापन के बाद तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाती है।
आमजन से अपील : तत्काल सूचना दें
अपने क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि, आपराधिक घटना, संदिग्ध व्यक्ति या आपात स्थिति की सूचना तुरंत दे। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, शराब/नशे की अवैध बिक्री, जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों से संबंधित जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर दें। आपकी एक सूचना अपराध रोक सकती है और अपराधियों को कानून के शिकंजे में ला सकती है।
📞 *हेल्पलाइन नंबर: 9530413387*
📲 *व्हाट्सएप नंबर: 9530413387 (24×7 उपलब्ध)*
पुलिस का संकल्प: सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराध मुक्त जिला







