लाडनूं में आचार्य श्री तुलसी के 100वें दीक्षा दिवस पर भव्य जुलूस निकाला, आकर्षक झांकियों ने इतिहास को किया पुनर्जीवित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में आचार्य श्री तुलसी के 100वें दीक्षा दिवस पर भव्य जुलूस निकाला, आकर्षक झांकियों ने इतिहास को किया पुनर्जीवित

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्व भारती में विराजित शासनश्री मुनि विजय कुमार एवं मुनि जयकुमार तथा शासन–गौरव साध्वीश्री कल्पलता और वृद्ध सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री कार्तिक यशा की प्रेरणा से युगप्रधान आचार्यश्री तुलसी के 100वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में लाडनूं में भव्य जुलूस का आयोजन जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के द्वारा किया गया। जुलूस का शुभारंभ दूसरी पट्टी गुरुदेव के जन्मस्थान से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ऋषभ द्वार प्रांगण में सम्पन्न हुआ। आचार्य श्री तुलसी के दूसरी पट्टी स्थित घर से कंचन देवी खटेड़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर व मुनि प्रवर के मंगलपाठ से जुलूस का शुभारंभ हुआ।

दस झांकियों ने किया मोहित

दीक्षा शताब्दी समारोह के अंतर्गत कुल 10 झाँकियों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें आचार्य श्री तुलसी के जीवन एवं अवदानों को विविध रूपों में दर्शाया गया। महत्वपूर्ण झाँकियों में आचार्य श्री तुलसी का जन्म, मॉनिटर के रूप में नेतृत्व, दीक्षा प्रसंग, आचार्य श्री के अवदान, जैन विश्व भारती, लाडनूं के बचपन स्कूल ने नशा मुक्ति विषय पर, विमल विद्या विहार ने आचार्य श्री तुलसी को प्राप्त अलंकरणों पर आधारित झांकी, आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय (जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय) ने जैन विश्व भारती का विस्तार एवं महत्व दर्शाया। जुलूस के सफल आयोजन में नगर की कई संस्थाओं एवं विद्यालयों ने सहयोग दिया। लाड मनोहर स्कूल, जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष प्रकाश बैद, मंत्री राकेश कोचर, कोषाध्यक्ष महेंद्र बाफना के अथक परिश्रम से, तेरापंथ महिला मंडल की उपाध्यक्ष समता बोकड़िया, संगठन मंत्री मीनू बोथरा, अणुव्रत समिति से मंत्री राज कोचर, ज्ञानशाला से सपना भंसाली, मीनाक्षी दुगड़ व सभी सभा–संस्था के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों के श्रम से जुलूस का भव्य रूप सामने आया। भागचंद बरडिया, धर्मचंद लुंकड़, प्रवीण बरड़िया, हंसमुख मेहता, मंजू बाई घोड़ावत, मनोज खटेड़, राजेंद्र खटेड़, शांतिलाल बैद, सुमित मोदी, श्रेयांश घोड़ावत, राजकुमार चोरडिया, पार्षद रेणु कोचर आदि अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

फैला भक्ति व संस्कारों का संदेश ­

जुलूस के पश्चात खाने की व्यवस्था, उम्मेद नाहर, नरेश बोथरा, सह मंत्री रणजीत दुगड़ ने संपूर्ण व्यवस्था संभाली। दीक्षा शताब्दी के इस जुलूस ने लाडनूं नगर में भक्ति, अनुशासन और संस्कारों का संदेश फैलाया। आचार्य श्री तुलसी के अवदानों, उनके संकल्पों और समाज परिवर्तन के सपने को जन–जन तक पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सफल रहा। ऋषभ द्वार में शासन गौरव साध्वीश्री कल्पलता, शासन गौरव साध्वीश्री कनक श्री के मंगल पाठ से समापन हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों व नगरपालिका, जैन विश्व भारती से विजयश्री शर्मा आदि का पूरा पूरा सहयोग मिला।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के सभी 45 वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण हुआ निर्धारित, कलेक्टर ने एक बच्चे से निकलवाई आरक्षण की लॉटरी, लॉटरी के साथ ही सभी वार्डों से दावेदार हुए सक्रिय, भरने लगी है सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट्स

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now