लाडनूं के वार्ड सं. 39 से 44 और निम्बी जोधां की पेयजल समस्या के हल की मांग, जयपुर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के समक्ष जिला उपाध्यक्ष ने उठाई विभिन्न समस्याएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के वार्ड सं. 39 से 44 और निम्बी जोधां की पेयजल समस्या के हल की मांग,

जयपुर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के समक्ष जिला उपाध्यक्ष ने उठाई विभिन्न समस्याएं

लाडनूं/ जयपुर (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद पारीक ने मिलकर उन्हें लाडनूं क्षेत्र की पेयजल समस्या और भाजपा पदाधिकारी के साथ मारपीट व लूट की घटना से अवगत करवाते हुए उन्हें हस्तक्षेप करते हुए राहत पहुंचाने की मांग की।पारीक ने प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच को बताया कि लाडनूं नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 से 44 में लम्बे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जलदाय विभाग उसका आज तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकाल पाया है। इसी प्रकार ग्राम निम्बीजोधां में भी पेयजल की समस्या बनी हुई है, उसका भी हल किया जिए। इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर इस पेयजल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

भाजपा आईटी सैल के जिला संयोजक के साथ मारपीट व लूट पर कार्रवाई के निर्देश

इसके अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक ने प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच को बताया कि भाजपा नागौर देहात के आईटी के जिला संयोजक रोहित सैन के साथ परबतसर में उनके सैलून पर हाल ही में मारपीट और लूट की घटना घटित हुई, इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष और भय व्याप्त है। दाधीच ने तत्काल रोहित सैन से वार्ता कर उनके साथ घटित घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की और उसी समय सबंधित अधिकारियों को भी घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नागौर देहात जगदीश पारीक जयपुर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच की वैवाहिक वर्षगांठ पर उनके निज आवास में उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने गए थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सभी हाथ ठेले वाले पांच दिनों में हटाएं अपने अतिक्रमण, सुझाए गए वैकल्पिक स्थानों पर करें शिफ्टिंग, नगर पालिका और सब्जी-फरोश ठेला चालक प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक, विचार-विमर्श के बाद तय हुए पुनर्स्थापन के स्थान

जल भराव स्थल चिह्नित करने, बरसाती पानी की समुचित निकासी के लिए पंपों की व्यवस्था व निकासी के लिए नालियों की मरम्मत के लिए निर्देश, जिला कलक्टर ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक लेकर दिए हर आपदा से बचाव के लिए निर्देश, मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की

शहर चुनें

Follow Us Now