आचार्यश्री महाश्रमण ने किया भाग्यश्री ब्लॉक में पदार्पण और निर्माण कार्य का अवलोकन कर निर्माण सहयोगी बरड़िया परिवार की सराहना की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आचार्यश्री महाश्रमण ने किया भाग्यश्री ब्लॉक में पदार्पण और निर्माण कार्य का अवलोकन कर निर्माण सहयोगी बरड़िया परिवार की सराहना की

लाडनूं (kalamkala.in)। आचार्य श्री महाश्रमण ने रविवार को जैन विश्व भारती परिसर में स्थित भाग्यश्री ब्लॉक में पदार्पण कर वहां निर्मित कक्षों का अवलोकन किया। गौतम ज्ञानशाला विस्तार परियोजना में बने इस भाग्यश्री ब्लॉक में 4 वन बीएचके फ्लेट्स का निर्माण लाडनूं के निहालचंद भागचंद प्रवीण बरड़िया परिवार द्वारा स्व. मूलचंद अंबुबाई बरड़िया की पुण्यस्मृति में करवाया गया है। वर्तमान में इन कक्षों में समणीवृंद प्रवास कर रहे हैं। आचार्यश्री महाश्रमण ने इस सारे निर्माण कार्य का अवलोकन कर बरड़िया परिवार की धर्मनिष्ठा एवं जैन विश्व भारती के प्रति समर्पण भावना की सराहना की। इस अवसर पर जैविभा परिसर संयोजक डॉ. धरमचंद लूंकड़ ने बताया कि बरड़िया परिवार का जैन विश्व भारती के विकास में विशेष योगदान रहा है। आचार्य प्रवर के प्रवचन के लिए सुधर्मा सभा पांडाल का विशाल एवं भव्य निर्माण भी भागचंद बरड़िया द्वारा अपने माता-पिता स्व. निहालचंद प्रेमदेवी एवं स्व. भाई प्रकाशचंद बरड़िया की स्मृति में करवाया है।इस पांडाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया था।बरड़िया लंबे समय से जैन विश्व भारती के संरक्षक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे पूर्व वे जैन विश्व भारती में मंत्री, ट्रस्टी आदि विविध महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके। इसके अलावा आचार्य तुलसी से लेकर आचार्य महाप्रज्ञ एवं आचार्य महाश्रमण के लाडनूं में हुए चातुर्मासिक प्रवासों के दौरान भी बरड़िया परिवार की सेवाएं हमेशा अहम् रहती आई हैं।इस दौरान परिसर में बड़ी संख्या में साधु संत, श्रद्धालु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। जैन विश्वभारती अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, आचार्य महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के उपाध्यक्ष राजेश दूगड़, प्रवीण बरड़िया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

लाडनूं के राजकीय अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के उपकरणों सहित कायाकल्प, गोद लेने एवं उद्यान के पुनरुद्धार के लोकार्पण करवाया, भारत विकास परिषद् ने अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, स्टोररूम व ऑफिस का करवाया कायाकल्प, वार्ड में आधुनिक कार्डियक बेड लगाया, ईसीजी मशीन व अन्य उपकरणों के साथ वार्ड के पीछे के उद्यान के पुनरुद्धार करवाया

शहर चुनें

Follow Us Now