सड़कों का बिछा देंगे जाल, विकास की कोई कमी रहने नहीं दी जाएगी- डॉ. मंजू बाघमार, विद्यालय के मुख्यद्वार का किया लोकार्पण किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सड़कों का बिछा देंगे जाल, विकास की कोई कमी रहने नहीं दी जाएगी- डॉ. मंजू बाघमार,

विद्यालय के मुख्यद्वार का किया लोकार्पण किया

पवन पहाड़िया, पत्रकार। डेह (kalamkala.in)। निकटवर्ती ग्राम खेराट के राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के उद्घाटन समारोह के अवसर पर बोलते हुए जायल विधायक व राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा है कि राजस्थान की भाजपा सरकार विकास के लिए कटिबद्ध है। हमारी सरकार ने ही गांव-गांव इंदिरा नहर का पानी पहुंचाया है, तो गांव से गांव को जोड़ने के लिए सड़कों का जाल भी वर्तमान सरकार ने बिछाया है। वे भामाशाह पेमीदेवी गोदारा परिवार द्वारा विद्यालय को मुख्य द्वार बनवाकर भेंट किये जाने के शुभ अवसर पर आयोजित समारोह में बोल रही थी। इस अवसर पर बाघमार ने गोदारा परिवार को धन्यवाद देते हुए बताया कि विद्या के विकास के लिए आपके द्वारा किये गए इस पुण्य-कार्य को प्रशंसनीय बताया। इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा पानी व सड़क की समस्याओं के लिए दिए गए ज्ञापन पर शीघ्र समाधान का आश्वासन उन्होंने दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया, भाजपा के वयोवृद्ध नेता पवन पहाड़िया, जायल प्रधान प्रतिनिधि महावीर गोदारा, पूर्व उप प्रधान भंवरलाल पोटलिया, प्रधानाचार्य जगदीश बाना आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न सरपंचों का सम्मान भी किया गया।
पेमी देवी गोदारा परिवार ने सभी का शॉल, साफा, माला, दुपट्टा व मोमेंटो से स्वागत किया गया। मंच संचालन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now