लाडनूं के खामियाद में युवक की हत्या करके शव सड़क किनारे फेंका, परिजनों व कई संगठनों ने दिया धरना, पुलिस समझाईश में लगी, हत्या का मामला दर्ज, केम्पर गाड़ी लेकर रात को ढाणी से किया अगवा, मारने के बाद नंगी हालत में हाथ-पैर तोड़ कर सड़क किनारे शव फेंका

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के खामियाद में युवक की हत्या करके शव सड़क किनारे फेंका,

परिजनों व कई संगठनों ने दिया धरना, पुलिस समझाईश में लगी, हत्या का मामला दर्ज,

केम्पर गाड़ी लेकर रात को ढाणी से किया अगवा, मारने के बाद नंगी हालत में हाथ-पैर तोड़ कर सड़क किनारे शव फेंका

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम खामियाद में पारिवारिक मामले के चलते कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक का अपहरण करके उसके साथ मारपीट करके उसकी हत्या करके उसे सड़क किनारे नग्न अवस्था में फेंक दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर यहां राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के भाई ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर उसकी हत्या उसके सुसराल पक्ष द्वारा किसी को सुपारी देकर करवाने का आरोप लगाया है। उसे मरवाने वालों में मृतक की पत्नी सास, साला आदि परिजन शामिल बताए गए हैं। बताया गया है कि दो दिन पहले मृतक की माता को विदेश से फोन करके उसके बेटे को मारने की धमकी दी गई थी।

परिजनों ने कहा शव नहीं उठाएंगे, पुलिस ने समझाइश की

इस घटना के बाद लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय में लोगों की भीड़ लग गई। मृतक केभाई व परिजनों ने इस मामले में आरोपियों एवं सुपारी लेने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है तथा शव को उसके बाद ही उठाए जाने की चेतावनी दी है। श्री आनन्द परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष मन्जीतपाल सिंह सांवराद, मंत्री नंदकिशोर स्वामी, भीम सेना के हरिराम मेहरड़ा आदि लोगों ने परिजनों का समर्थन करते हुए मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। अस्पताल परिसर में सभी लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके लिए पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र बुरड़क, थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा आदि ने समझाईश की , लेकिन धरना जारी रहा। बाद में एडिशनल एसपी कुचामन भी यहां आए और वार्ता करके बताया कि पुलिस मुलजिमानों तक पहुंचने वाली है। इस पर परस्पर सहमति अवश्य बनी पर सुबह तक धरना जारी रखने व मृतक के परिजनों को पांच लाख रूपयों का मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि मृतक के 8 पुत्रियों व 1 पुत्र सहित 9 संतानें है। उनकी परवरिश के लिए उनकी आर्थिक मदद आवश्यक है। सुबह ज्ञापन देने के बाद धरना हटा दिया जाएगा।

रिपोर्ट में लगाए ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप

इस सम्बंध में मृतक के भाई किशोर (32) पुत्र अमराराम बावरी निवासी खामियाद ने पुलिस को रिपोर्ट देकर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। उसने रिपोर्ट में लिखा है कि रात को करीब 10.30 बजे उसे घर आकर बुधाराम पुत्र तिलोका राम ने बताया कि उसके भाई प्रेमाराम को कुछ लोग केम्पर गाड़ी से आकर घर से उठा कर ले गये हैं। जब बुधाराम के बताने पर वह अपने भाई की ढाणी आया तो वहां थोडी देर बाद एक गाड़ी आई तथा उसे वहां देखकर वापस घूम गई। वह गाड़ी आगे जाकर स्कूल के सामने रूकी और वहां कुछ नीचे पटक कर चली गई। जब स्कूल के सामने जाकर देखा, तो वहां उसका भाई प्रेमाराम मृत पड़ा था, उसके शरीर पर कोई कपड़ा नही था तथा हाथ-पैर भी तोड़े हुए थे। रिपोर्ट के अनुसर प्रेमाराम को उसके घर से रात को करीब 10 बजे एक केम्पर से अगवा किया गया तथा रात 11 बजे करीब उसे मार कर उसके भाई के साले तेजाराम ने विदेश से फोन करके धमकी दी कि वह अपने बेटे का मुंह दो दिन और देख ले। दो दिन के अन्दर उसके बेटे प्रेमाराम को जान से मार दिया जाएगा। किशोर ने शक जताया है कि मृतक प्रेमाराम के साले तेजाराम पुत्र हड़मान राम, सास पूसा देवी पत्नी हड़मान, संतोष देवी पत्नी प्रेमाराम निवासी रताऊ तथ सोना देवी पत्नी बुधाराम निवासी खामियाद पर जताते हुए उसके भाई को किसी को सुपारी देकर मरवा डालने की आशंका जताई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now