शादी का झांसा देकर लड़की दिखाई और धोखाधड़ी पूर्वक डेढ लाख हड़पे, कोयल गांव के युवक को लिया झांसे में, तहसील में शादी के कागजात भी बनवाए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शादी का झांसा देकर लड़की दिखाई और धोखाधड़ी पूर्वक डेढ लाख हड़पे,

कोयल गांव के युवक को लिया झांसे में, तहसील में शादी के कागजात भी बनवाए

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। शादी का झांसा देकर यहां एक होटल में लड़की दिखा कर कोयल निवासी युवक को कुछ मुलजिमानों ने मिल कर करीब डेढ लाख रुपए ठग लिए। इस सम्बंध में लाडनूं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। पुलिस को मिली रिपोर्ट के अनुसार कोयल ग्राम के रहने वाले पवनसिहं (22) पुत्र करणसिहं राठौड से 15 दिन पूर्व से उसका मिलने वाला व्यक्ति अब्बास निम्बी जोधा मिला, जिसने उसे उसके छोटे भाई रणजीतसिहं की शादी करवाने का भरोसा दिलाया और बताया कि उसका रिश्तेदार मेहबूब निवासी जसवंतगढ बाहर से लडकियां लेकर आता हैं और शादी करवाता है।उसी दिन वह अब्बास के मेहबूब जसवंतगढ से मिले और अपने छोटे भाई रणजीतसिहं की शादी करवाने के लिये कहा। उसने रणजीतसिहं की शादी करवाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कुछ दिन बाद लडकियां आने वाली है और उनके समाज की ही लडकी से उसके भाई की शादी करवा देगा। महबूब ने एडवांस 50 हजार रूपए उसी दिन ले लिए। उसने बताया कि कुछ दिनों में ही हनुमानगढ से लडकी मंगवा देगा, जिसकी फोन से सूचना देने पर अपने भाई और पिता के साथ आ जाना। इसके बाद 17 फरवरी को सुबह करीब 9.10 बजे मेहबूब जसवंतगढ ने उसे कॉल करके उसे अपने कि भाई रणजीत सिंह व परिवारजनों को आसोटा के भवानी होटल बुलाया। उसी दिन वह अपने भाई रणजीतसिंह व पिताजी को लेकर 11 बजे ही आसोटा के भवानी होटल पहुंच गए। वहां मेहबूब, विजयपाल, राकेशसिंह, रणजीत कौर व कमलदीप कौर मिले। मेहबूब ने रणजीतसिंह को लड़की कमलदीप कौर से मिला कर बातचीत करवायी और कमलदीप कौर से शादी करवाने को कहा, जिसे उनके समाज की ही बताई। उस लडकी ने भी शादी के लिए हां कर दी और रणजीतसिंह भी इसके लिए तैयार हो गया। मेहबूब जसवंतगढ ने उसी समय उनसे शेष राशि के 90 हजार रुपये ले लिए। फिर तहसील आकर शादी के कागजात तैयार करवाए। इसके बाद मुलजिमान मेहबूब, विजयपाल व राकेशसिहं ने सबको वापस घर जाने और लडकी को वे खुद लेकर आने का कहा। लेकिन वे तीनों मुलजिमान उस लडकी को लेकर नहीं आए और उनके पास भेजा भी नहीं। रुपये वापस मांगे जाने पर भी नहीं लौटाए। इस प्रकार झूठा शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी कर ली हैं। पुलिस ने अपराध धारा 420, 406, 120बी आईपीसी के तहत दर्ज करके जांच शुरू कर दी। अनुसंधान सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह कर रहे हैं।

मामले का गहन अनुसंधान खोलेगा बड़ी गैंग का राज

इस मामले में पुलिस को निम्बी जोधां के अब्बास के साथ ही मेहबूब जसवंतगढ, भवानी होटल के स्टाफ, होटल में मौजूद अन्य लोगों, दोनों लड़कियों, उनकी पहचान, अता-पता और तहसील में लिखापढी करने वालों से गहन पूछताछ व अनुसंधान करना होगा‌। लगता है इस तरह की ठगी या युवतियों से अन्य धंधा चलाने की कोई बड़ी अन्तर्राज्यीय गैंग सक्रिय है। यह कोई पहली वारदात नहीं है, इस क्षेत्र में ऐसी संदिग्ध गतिविधियां लम्बे समय से चलती रही है और अनेक मामले सामने भी आए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now