वचनसिद्ध कर्मप्रधान संत लादूदासजी की बरसी पर भव्य कार्यक्रम 19 व 20 जनवरी को, तैयारियों में जुटे हैं सारे भक्त 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वचनसिद्ध कर्मप्रधान संत लादूदासजी की बरसी पर भव्य कार्यक्रम 19 व 20 जनवरी को, तैयारियों में जुटे हैं सारे भक्त 

लाडनूं। संत लादूदास सेवा संस्थान के तत्वावधान में यहां डीडवाना रोड मेगा हाईवे पर स्थित बाबा लादूदास जी की बगीची में बाबा लादूदासजी महाराज की 34वीं बरसी का कार्यक्रम 19 व 20 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष संतोष प्रजापत ने बताया कि वचनसिद्ध कर्म प्रधान संतश्री बाबा लादूदासजी महाराज की 34वीं बरसी पौष सुदी नवमी, संवत् 2080 तदनुसार तारीख 19 जनवरी 2024 वार शुक्रवार को रखी गई है। यह हर वर्ष की भांति बाबा श्री लादूदासजी की बगीची (धुणी) में आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सांगलिया धुणी धाम के पीठाधीश्वर संत श्री ओमदासजी महाराज रहेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अड़कसर धुणी के पीठाधीश श्री ओमदासजी महाराज होंगे। इस अवसर पर सांगलिया धुणा में आस्था रखने वाले संत-महात्मा बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 19 जनवरी शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से भजन व जागरण होगा। अगले दिन 20 जनवरी शनिवार को सुबह 10 बजे से प्रसादी व आशीर्वाद का कार्यक्रम रहेगा। इस दौरान शनिवार को ही सुबह 10:15 बजे से समाधि पूजन भी रहेगा। इस अवसर पर हवन भी किया जाएगा। समाधि स्थल लाडनूं धूणी के सेवक श्री भंवरदास जी महाराज और संत लादूदास सेवा संस्थान के अध्यक्ष सन्तोष प्रजापत, सागर मल टाक, गुलाब टाक, मनोज टाक, भक्त मोतीलाल सांखला, निहाल चंद सांखला, भोलाराम सांखला आदि सेवाभाव से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपडेट न्यूज- दो बीघा जमीन को लेकर विवाद में लाठियां बरसीं, जमालपुरा में ताले तोड़ कर घुसे बदमाशों ने मचाया हुडदंग, दो से अधिक हुए घायल, मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस ने हालात पर काबू पाया, मौके से 8 वाहनों को किया जब्त, जमीन पर तैनात हुई पुलिस, कार्रवाई जारी 

पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने व अधिकतम मतदान के लिए कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों द्वारा माॅक पोल, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now