कर्तव्य के साथ-साथ साहित्य और चिंतन समाज को प्रेरित करेगा- एसपी तोमर, कांस्टेबल प्रेमाराम ने अपनी दो पुस्तकें ‘सकारात्मक सोच की आग’ और ‘जीवन को पुनः खोजें’ एसपी ऋचा तोमर को भेंट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कर्तव्य के साथ-साथ साहित्य और चिंतन समाज को प्रेरित करेगा- एसपी तोमर,

कांस्टेबल प्रेमाराम ने अपनी दो पुस्तकें ‘सकारात्मक सोच की आग’ और ‘जीवन को पुनः खोजें’ एसपी ऋचा तोमर को भेंट

डीडवाना (kalamkala.in)। कहते हैं कि पुलिस में रहने वाले व्यक्ति का जीवन नीरस हो जाता है‌ वह अपराधियों की तलाश और उनसे जूझते-जूझते खुद को कठोर और संदेह दृष्टि सम्पन्न बना लेता है। इससे उसके जीवन की सकारात्मकता समाप्त प्रायः हो जाती है। ऐसे में अगर कोई पुलिसमैन जीवन की पोजिटिविटी की बातें करे, तो कुछ सुखद आश्चर्य लगता है। ऐसा लगता है कि कहीं बंजर जमीन पर फूल उग आए हों। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कांस्टेबल प्रेमाराम ने। उनकी लिखी दो पुस्तकें सच में ऐसा ही कमाल है। मंगलवार को कांस्टेबल प्रेमाराम (नं. 579) ने जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर (IPS) को अपनी दो पुस्तकें ‘सकारात्मक सोच की आग’ और ‘जीवन को पुनः खोजें’ भेंट कीं।
इस अवसर पर एसपी तोमर के उद्गार काफी महत्वपूर्ण हैं। एसपी तोमर ने इस अवसर पर कहा, ‘कांस्टेबल प्रेमाराम की ये पुस्तकें न केवल प्रेरणादायक हैं, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाली भी हैं। कर्तव्य के साथ-साथ साहित्य और चिंतन में उनका योगदान सराहनीय है और यह समाज को अवश्य प्रेरित करेगा।’

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now