लाडनूं के आशुसिंह लाछड़ी राजसमंद संसदीय क्षेत्र से खम ठोकेंगे, बीआरओ से सेवानिवृति के बाद अब फिर सेवा के जज्बे से साथ उतरेंगे जनता के बीच

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के आशुसिंह लाछड़ी राजसमंद संसदीय क्षेत्र से खम ठोकेंगे,

बीआरओ से सेवानिवृति के बाद अब फिर सेवा के जज्बे से साथ उतरेंगे जनता के बीच

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। भारत सरकार के सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से सेवानिवृत्त होकर आए लाडनूं तहसील के लाछड़ी गांव के निवासी आशुसिंह राठौड़ फिर भारत सरकार की सेवा में उतरने के लिए इच्छुक नजर आ रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य की राजसमंद सीट से उनका भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के रूप में उतरने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि आशुसिंह लाछड़ी लगातार 34 साल की अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देश के विभिन्न क्षेत्रों की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर प्रदान करके गौरवशाली कार्य से अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इसी कारण उन्हें सेवाकाल के दौरान राष्ट्रपति सम्मान सहित राज्यपाल और विभिन्न सरकारों व संगठनों ने दो दर्जन से अधिक अवार्ड प्रदान किए हैे। उन्हें राजस्थान गौरव व मारवार्ड गौरव जैसे सम्मान भी मिले। वे बीआरओ के सर्वाधिक अलंकृत अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं। वे अब सेवानिृवत हो चुके हैं, लेकिन उनमें ऊर्जा, शक्ति, भावना व लगन की आज भी कोई कमी नहीं हैं। सरल, सहज स्वभाव के धनी, धैर्यशील व्यक्तित्व सम्पन्न आशुसिंह अपने अनुशासित जीवन, उच्च शिक्षा और सेवाभाव के कारण क्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश में लोकप्रिय अधिकारी रहे हैं। यही कारण रहा कि उनके रिटायरमेंट से पूर्व ही लाडनूं क्षेत्र में उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाने को लेकर चर्चाएं काफी गर्म रही। अब सेवानिवृति के बाद उन्हें राजसमंद क्षेत्र से लोकसभा चुनाव मैदान में उतारे जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित आशुसिंह अपनी वफादारी और सेवा के जज्बे के चलते पार्टी के उच्च पदस्थ नेताओं से भी निरन्तर सम्पर्क में हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now