लाडनूं में विधानसभा स्तरीय बीएलओ प्रशिक्षण शिविर का प्रारम्भ, दिया जा रहा है निर्वाचन प्रावधानों, मतदाता सूची प्रक्रिया, रोल प्ले, फॉर्म भरने, केस स्टडी, बीएलओ एप्प आदि के साथ त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने का प्रशिक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में विधानसभा स्तरीय बीएलओ प्रशिक्षण शिविर का प्रारम्भ,

दिया जा रहा है निर्वाचन प्रावधानों, मतदाता सूची प्रक्रिया, रोल प्ले, फॉर्म भरने, केस स्टडी, बीएलओ एप्प आदि के साथ त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने का प्रशिक्षण

लाडनूं (kalamkala.in)। विधानसभा क्षेत्र 106 लाडनूं के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण 3 जुलाई गुरुवार से लाडनूं के पंचायत समिति सभागार में शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 9 जुलाई तक विभिन्न दिवसों को आयोजित किये जायेंगे। विधानसभा क्षेत्र लाडनूं के विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) मिथेलश कुमार एवं तहसीलदार लाडनूं अनिरूद्ध देव पाण्डे द्वारा की गई। शिविर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन विभाग जयपुर के दिशा-निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र लाडनूं में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी कानूनी प्रावधानों, मतदाता सूची प्रक्रिया, रोल प्ले, फॉर्म भरने और केस स्टडी के साथ ही बीएलओ एप्प व बीएलओ/वीएचए से फार्म भरने की प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण के साथ ही त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने करने हेतु प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत हुई। प्रशिक्षण का प्रारम्भ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) मिथेलश कुमार द्वारा किया गया तथा प्रशिक्षण के लिए उपस्थित हुए समस्त बीएलओ को निरन्तर अद्यतन एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्र मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण करने एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के साथ ही बीएलओ से संबंधित एप्प की जानकारी दी गई और निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश प्रदान किये। उक्त प्रशिक्षण शिविर में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) लाडनूं अनिरूद्ध देव पाण्डे द्वारा भी प्रशिक्षण में उपस्थित बीएलओं को निर्वाचन से संबंधित कार्य एवं अपने पदीय कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु सुझाव दिये। प्रशिक्षण शिविर का प्रभावी संचालन हेतराम सारण नायब तहसीलदार निर्वाचन शाखा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण शिविर में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स हेमाराम मेघवाल, नानूराम घोटिया तथा प्रकाश स्वामी द्वारा बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now