लाडनूं में रुडिप की लापरवाही, तोड़ी गई सड़कें और नालियों के क्रोस को बिना दुरुस्त किए ही छोड़ा, पार्षद सुमित्रा आर्य ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में रुडिप की लापरवाही, तोड़ी गई सड़कें और नालियों के क्रोस को बिना दुरुस्त किए ही छोड़ा,

पार्षद सुमित्रा आर्य ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन

लाडनूं (kalamkala.in)। पार्षद सुमित्रा आर्य ने जिला कलेक्टर डा. महेंद्र खड़गावत को ज्ञापन देकर लाडनूं शहर में सिवरेज कार्य के दौरान तोड़ी गई सड़कों, नाली के क्रोस आदि को वापस दुरुस्त करवाने की मांग की है। कलेक्टर ने इस ज्ञापन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए रुडिप अधिकारियों को इसके लिए पाबंद किया है।पार्षद सुमित्रा आर्य ने अपने ज्ञापन में बताया है कि लाडनूं शहर में पिछले लम्बे समय से रुडिप द्वारा सिवरेज का काम चलाया जा रहा है। इस कार्य के दौरान शहर की सड़कों व नालियों के क्रोस आदि तोड़ दिए गए थे, लेकिन उन सबको वापरस दुरुस्त नहीं करवाया गया। वार्ड सं. 25 में भी इसी तरह से सड़कें और नालियों के क्रोस तोड़े जाने के बाद बीच में ही छोड़ दिए गए और उन्हें सही नहीं करवाया गया। इस कारण आम लोगों के आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसलिए लाडनूं में रुडिप एवं एलएंडटी को सभी जगह ऐसी सड़कों व क्रोस को पुन‌र्निर्मित या दुरुस्त करवाने के लिए पाबंद करने की मांग की गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now