मंगलपुरा के पास हाईवे पर स्थित सांखला फिलिंग स्टेशन पर महिंद्रा थार गाड़ी में डीजल भरवा कर दो जने भागे, रात को पौने बारह बजे आए थे दोनों और स्केनर से पैमेंट के बहाने हुए फरार, डीडवाना की तरफ गाड़ी लेकर भागे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मंगलपुरा के पास हाईवे पर स्थित सांखला फिलिंग स्टेशन पर महिंद्रा थार गाड़ी में डीजल भरवा कर दो जने भागे,

रात को पौने बारह बजे आए थे दोनों और स्केनर से पैमेंट के बहाने हुए फरार, डीडवाना की तरफ गाड़ी लेकर भागे

लाडनूं (kalamkala.in)। हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर मंगलपुरा गांव से नाटास मार्ग पर स्थित सांखला फिलिंग स्टेशन (इंडियन ऑयल) पर रात के समय एक महिंद्रा थार गाड़ी में दो जनों द्वारा डीजल भरवा कर बिना भुगतान किए ही वहां से भाग जाने की वारदात सामने आई है। इस मामले में पेट्रोल पम्प संचालक गिरधारीलाल सांखला (73) पुत्र चांदमल सांखला जाति माली निवासी मंगलपुरा ने लाडनूं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 7 सितम्बर की रात करीब 11.43 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति कार लेकर सांखला फिलिंग स्टेशन पर आए। उन्होंने 4169 रुपए का डीजल भरवाया और बिना भुगतान किए ही कार को तेजी से भगाकर फरार हो गये। कार से एक व्यक्ति ने उतरकर स्कैनर की फोटो खिंचवाई और उसके बाद गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। इस गाड़ी के आगे कोई नम्बर प्लेट नहीं थी और पीछे की नम्बर प्लेट भी मिटाई हुई थी। घटना की जानकारी ड्यूटी पर तैनात सवाईदान चारण ने तुरंत मैनेजर जगनाराम जाट को दी। इसके बाद पम्प संचालक गिरधारी लाल सांखला ने लाडनूं पुलिस थाने पहुंचकर इस बदमाश व उसके द्वारा की गई ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सांखला ने इस डीजल-चोरी की वारदात से आर्थिक नुकसान होने की बात कहते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट में लिखा है यह सब

गिरधारीलाल सांखला ने रिपोर्ट में बताया है कि उनके नाम एक पेट्रोल पम्प सांखला फिलिंग स्टेशन (इण्डियन ऑयल), ग्राम नाटास में स्थित हैं। 7 सितम्बर को रात्रि में करीब 11:43 बजे के आस-पास सवाई दान चारण रात्रि ड्यूटी पर थे, तब एक महिन्द्रा थार, जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे आकर रूकी और गाड़ी में 4169 रूपये का डीजल भरवाया और दिखावे के लिए स्टेनर से पेमेंट करने का कहकर एक व्यक्ति गाड़ी से नीचे उत्तरा और स्केनर की फोटो खींचकर फटाफट वापस गाड़ी में बैठा और गाड़ी को तेज गति से दौड़ाकर डीडवाना की तरफ भाग गये। गाडी में आगे की नम्बर प्लेट नहीं थी और पीछे की नम्बर प्लेट को मुल्जिमानों ने अज्ञात वस्तु से छिपा रखा था, जिससे गाड़ी के नम्बर का पता नहीं चल सका। ड्यूटी पर मौजुद सवाईदान चारण ने हाथों-हाथ पुलिस हेल्प लाईन नम्बरों पर कॉल किया, पर किसी कारण से हेल्पलाईन का नम्बर नहीं लग पा रहा था, तो सवाई दान चारण ने पम्प के मैनेजर जगन्नाथ जाट को फोन कर जानकारी दी। इस पर जगन्नाथ जाट ने रात्रि में करीब 12:30 के आस-पास पुलिस थाना लाडनूं पहुंचकर पुलिस को इतिला दी। इस डीजल चोरी से उनको आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now