बल्दू विद्यालय को मिला सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक स्तरीय एसडीएमसी पुरस्कार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बल्दू विद्यालय को मिला सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक स्तरीय एसडीएमसी पुरस्कार

लाडनूं। स्थानीय ब्लाॅक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया जाकर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आदेशानुसार एसएमसी एवं एसडीएएमसी के क्षमता अभिवर्द्धन एवं सुदृढीकरण के अन्तर्गत चयन की गई उत्कृष्ट एसएमसी एवं एसडीएमसी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्टार प्रोजेक्ट के तहत आयोजित हुए इस सम्मान समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बल्दू को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक स्तरीय एसडीएमसी का पुरस्कार प्रदान किया गया। बल्दू के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पूनिया ने बताया कि यह पुरस्कार विद्यालय एसडीएमसी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के आधार पर दिया जाता है। ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह में सीबीईओ रामचंद्र भाटी ने सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग प्राप्त करने वाले राउमावि बल्दू को पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया। इसके अलावा उत्कृष्ट रहे इस ब्लाॅक के विद्यालयों राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोलिया, मीठड़ी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रताऊ की ढाणी, मिंडासरी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेतपालिया नाडी बल्दू को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपसरपंच जगदीश पुरी, पूर्व सरपंच मदनलाल धेतरवाल, नाथूराम झुरिया, पुरखाराम गेणा, लिछमण राम मेघवाल, व्याख्याता दयालाराम गोदारा, व्याख्याता बुलाराम बिडियासर, अध्यापक नंदकिशोर शर्मा, आरपी रघुनाथ घोटिया आदि उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now