बस स्टेंड व मालियों का बास में करवाया बदहाल सड़क मार्गों को दुरुस्त, लोगों ने की महिला पार्षद के काम की सराहना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बस स्टेंड व मालियों का बास में करवाया बदहाल सड़क मार्गों को दुरुस्त,

लोगों ने की महिला पार्षद के काम की सराहना

लाडनूं (kalamkala.in)। टूटे-फूटे बदहाल रास्तों की परेशानियों को भुगतते तो सभी हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाले बिरले ही होते हैं। यहां बस स्टैंड से सुखदेव आश्रम जैन मंदिर होकर मालियों का बास जाने वाले मार्ग के मोड़ पर बेतरह टूटी सड़क लम्बे समय से सभी वाहन चालकों और सभी यात्रियों और मंदिर जाने वाली महिलाओं, बाजार जाने वालों और स्कूल के विद्यार्थियों के लिए परेशानियों का सबब बनी हुई थी। रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य ने इस स्थिति को देखा और लोगों की परेशानियों को अनुभूत करते हुए तत्काल ठेकेदार को फोन करके बुलाया और मोड़ की स्थिति और वार्ड 25 में पूनमचंद सांखला शिक्षक के मकान के सामने क्षतिग्रस्त सड़क की हालत दिखाई और तत्काल दोनों जगहों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ठेकेदार रोशन खां ने उसी समय मौके कर निर्माण सामग्री मंगवाई और मिस्त्री व मजदूरों को लगाकर दोनों स्थानों की मरम्मत करके रास्तों को सही करवा दिया। जहां पार्षद जागरूक होता है, वहां समस्याएं संज्ञान में आने के बाद लम्बे समय तक बनी नहीं रह सकती। दोनों मार्गों को पूरी तरह सही करवाए जाने पर आसपास के दुकानदारों, मकान वालों और राहगीरों ने काम की सराहना की है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now