लाडनूं में घर के ताले तोड़कर चोरों ने लेपटॉप, सोने व चांदी के गहने व नगदी पर किया हाथ साफ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में घर के ताले तोड़कर चोरों ने लेपटॉप, सोने व चांदी के गहने व नगदी पर किया हाथ साफ

 लाडनूं। यहां गौरव पथ स्थित एक मकान में पिछले 8 साल़ो से किराए रह रहे एक व्यक्ति के अपनेगांव जाने के दौरान पीछे से चोरों ने हाथ साफ कर डाला। इसकी सूचना उन्हें मकान मालिक के बेटे से मिली, तब आकर संभाला और पुलिस थाने म़े रिपोर्ट दर्ज करवाई। तहसील के ग्राम हुडास निवासी महेंद्र जेवरिया (24) पुत्र मोटाराम जेवरिया ने बताया कि वे गौरव पथ स्थित ओमप्रकाश के मकान में पिछले 8 वर्षों से किरायेदार के रूप में रह रहे हैं। उसी मकान में मालिक का परिवार भी रहता है। जब वे अपने गांव गये हुए थे। तब मकान मालिक के पुत्र ने उन्हें सूचना दी कि घर मे चोरी हो गई। हुडास से लाडनूं पहुंच कर किराये के मकान में देखा तो पाया कि कमरे के ताले तोड़कर अलमारी में रखी सोने की चैन, अंगूठी, चांदी की पाजेब, लेपटॉप और करीब 30-35 हजार रुपये नगदी व पहनने के कपड़े चोरी हो गए। महेंद्र जेवरिया द्वारा पुलिस को दी गई सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। जेवरिया ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर कानूनी कार्यवाही करके चोरी के सामान को बरामद करने की मांग की है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now