विश्व विकलांगता दिवस मनाया, किया मूक-बधिर विद्यार्थियों का सम्मान और फल व मिठाइयां खिलाई लाडनूं के आदर्श ज्ञानोदय दिव्यांग उच्च प्राथमिक मूक-बधिर विद्यालय में हुआ आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विश्व विकलांगता दिवस मनाया, किया मूक-बधिर विद्यार्थियों का सम्मान और फल व मिठाइयां खिलाई

लाडनूं के आदर्श ज्ञानोदय दिव्यांग उच्च प्राथमिक मूक-बधिर विद्यालय में हुआ आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय आदर्श ज्ञानोदय उच्च प्राथमिक मूक-बधिर आवासीय विद्यालय में ‘विश्व विकलांगता दिवस’ का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग डीडवाना कुचामन) जयपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रेमप्रसाद पाठक, महेन्द्र सिंह, जयप्रकाश माली टाक (रसगुल्ला हाउस, मंगलपुरा वाले) थे तथा अध्यक्षता संस्था प्रधान देवेन्द्र चाहर ने की। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक आयोजन एवं खेलकूद रखे गए। प्रोग्राम में म्यूजिकल चेयर, जलेबी कूद, चम्मच दौड़ आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान देवेन्द्र चाहर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दिव्यांगों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा 21 प्रकार की दिव्यांगता के बारे में बताया। कार्यक्रम के पश्चात जयप्रकाश टाक रसगुल्ला हाउस वालों ने सभी मूक-बधिर छात्र-छात्राओं को फल-फ्रूट्स व मिठाई-कचौड़ी वितरित कर उन्हें खिलाई। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि जयपाल सिंह द्वारा सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सभी दिव्यांग छात्र-छात्राओं का तिलकार्चन करके और फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आवासीय विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, अध्यापक गण एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

शहर चुनें

Follow Us Now