लाडनूं में पुलिसकर्मियों ने जनता के बीच जाकर मनाया साइबर जागरूकता दिवस, लोगों को किया साइबर क्राइम और बचाव के प्रति जागरूक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में पुलिसकर्मियों ने जनता के बीच जाकर मनाया साइबर जागरूकता दिवस, लोगों को किया साइबर क्राइम और बचाव के प्रति जागरूक

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना लाडनूं द्वारा साईबर जागरुकता दिवस के अवसर पर साइबर अपराधियों, उनके हथकंडों, मोबाइल के सुरक्षित उपयोग, अनजान व्यक्ति के वीडियो कॉल, लिंक आदि के सम्बन्ध में यहां उपखंड कार्यालय के बाहर लोगों को सजग बनाया। हेड कांस्टेबल अनिल कुमार (1857) एवं कांस्टेबल विक्रम (822) ने लोगों को सम्बोधित करते हुए साइबर जागरूकता को आज के समय में सभी मोबाइल यूजर्स के लिए आवश्यक बताई और लुभावने लालच में आकर अपने बैंक एकाउंट का उपयोग किसी अन्य को करने देने, फ्रॉड कॉल की पहचान करने, लुभावने और लालच पैदा करने वाले ऑफर से प्रभावित नहीं होने और सस्ती वस्तुओं के विज्ञापनों, फ्रॉड व्यवहारों, डिजिटल अरेस्ट जैसी चीजों से सतर्क रहने, फोन से की जाने वाली ठगी, बैंकिंग कार्य संबंधी फ्रॉड, मूल अकाउंट के संबंध में जानकारी से लोगों को जागरूक किया और किसी के भी साथ कोई ऐसी वारदात हो जाने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने, ‘संचार साथी’ एप का प्रयोग करने आदि के प्रति लोगों को जागरूक किया। गौरतलब है कि जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर के निर्देशन में बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को ‘साइबर जागरूकता दिवस’ मनाया जाता है। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं डिजिटल सुरक्षा के लिए हर पुलिस थाना स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें छात्रों, युवाओं, आमजन व महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रकार, उनके तरीके और उनसे बचाव के उपाय सरल भाषा में समझाए गए। साथ ही सीईआईआर (CEIR) पोर्टल, साइबर हेल्पलाइन 1930 व साइबर हेल्प डेस्क की जानकारी भी दी गई। सोशल मीडिया कैंपेन, ब्रोशर वितरण, स्कूल/कॉलेज सेमिनार तथा ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now