मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया जैविभा द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी पुस्तक ‘जैन योग’ का विमोचन, महाराष्ट्र में आचार्य महाश्रमण के किए दर्शन और जानी जैन परम्पराएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया जैविभा द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी पुस्तक ‘जैन योग’ का विमोचन,

महाराष्ट्र में आचार्य महाश्रमण के किए दर्शन और जानी जैन परम्पराएं

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्व भारती द्वारा प्रकाशित ‘जैन योगा’ पुस्तक का विमोचन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा
तेरापंथ धर्मसंघ के अधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में किया गया। यह पुस्तक आचार्यश्री महाप्रज्ञ द्वारा लिखित है और इसका अनुवाद आचार्यश्री महाश्रमण के निर्देशन में साध्वीवृन्द द्वारा किया गया है। जैन विश्व भारती के आदर्श साहित्य संघ द्वारा प्रकाशित इस अंग्रेजी पुस्तक ‘जैन योगा’ में जैन दर्शन में योग के प्रारुप और भगवान महावीर द्वारा वर्णित आगमों में आए हुए योगशास्त्र को वर्णित किया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुस्तक का विमोचन किया। वे छत्रपति संभाजी नगर महाराष्ट्र में आचार्यश्री महाश्रमण के दर्शनार्थ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री अपनी व्यक्तिगत यात्रा पर महाराष्ट्र आए थे।मुख्यमंत्री द्वारा पुस्तक की विमोचित प्रति आचार्य महाश्रमण को समर्पित की गई। इस अवसर पर उन्होंने तेरापंथ धर्मसंघ की परम्पराओं की अनुमोदना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शर्मा के साथ भाजपा की राष्ट्रीय सचिव विजयाबाई राहटकर, महाराष्ट्र के केबिनेट मंत्री अतुल सावे भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री शर्मा को जैन विश्व भारती के संरक्षक मूलचंद नाहर, पूर्व अध्यक्ष धर्मचंद लूंकड़, औरंगाबाद प्रवास समिति के अध्यक्ष सुभाष नाहर, संचालिका समिति सदस्य केवलचंद मांडोत द्वारा पुस्तक भेंट करते हुए जैन विश्व भारती के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त वार्ता में बताया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now