50 फुट के रावण का मेघनाद व कुम्भकरण सहित किया दहन, रिमोट का बटन दबा कर किया असत्य व बुराई को नष्ट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

50 फुट के रावण का मेघनाद व कुम्भकरण सहित किया दहन,

रिमोट का बटन दबा कर किया असत्य व बुराई को नष्ट

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व यहां धूमधाम से मनाया गया। शहर के मोटोलाव तालाब मैदान पर 50 फुट का रावण, 40 फुट के मेघनाथ व कुम्भकरण के पुतले जलाए गए। हर वर्ष की भांति इस बार भी पाराशर स्कूल से राम, लखन, सीता व हनुमान की भव्य जीवन्त झांकी निकाली गई। शहर के मुख्य मार्गो पर दुकानदारों ने इस झांकी का स्वागत किया। शाम को मोटोलाव तालाब मैदान पर राम, लखन, हनुमान के पात्र बने व्यक्ति रावण के पुतले पर पहुंचे। राम ने सबसे पहले मेघनाथ और फिर कुम्भकरण व अंत में रावण के पुतले को रिमोट कंट्रोल का बटन दबाकर दहन कर दिया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु रावण के धूं-धूं कर जलने के प्रत्यक्षदर्शी बने। मूंडवा सहित ग्रामीण इलाकों में भी दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम में विधायक नारायण बेनिवाल, मूण्डवा तहसीलदार मनीराम खीचड़, मूण्डवा थानाधिकारी रिछपाल सिंह, पालिका अधिशाषी अधिकारी पिन्टू लाल जाट, रमाकान्त शर्मा, युवा नेता सुभाष कंदोई, पालिका उपाध्यक्ष जगदीश मुंडेल, पार्षद घेवराम, पार्षद जगदीश गुरु, लाडमोहम्मद खोखर आदि कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now