स्काउट व गाइड संघ की बैठक में लिया संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्काउट व गाइड संघ की बैठक में लिया संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय

लाडनूं। स्थानीय स्काउट कुटीर में बालचर संघ की ब्लाॅक कार्यकारिणी की बैठक सहायक जिला कमिश्नर एवम् मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामचंद्र भाटी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक स्काउट एवं गाइड भवन के जीर्णोद्धार एवं संसाधन जुटाने पर चर्चा की गई। साथ ही स्काउट एवं गाइड संगठन को सुदृढ़ बनाने और हर माह की 15 तारीख को मासिक बैठक आयोजित किया जाना तय किया गया। बैठक में कोटामनी, शिक्षकों को बेसिक कोर्स करवाने, प्रत्येक स्कूल में स्काउट एवं गाइड की गतिविधि संचालित करने, परिण्डा, चुग्गा-पात्र, घोंसले लगाने एवं पौधों को पानी पिलाने जैसे रचनात्मक और पुण्य के कार्य शुरू करने की जरूरत पर बल दिया गया। जगदीश प्रसाद घिंटाला ने गर्मियों की छुट्टियों मे पशु-पक्षी व प्रकृति के संरक्षण व उन्नयन मे सहभागी बनने की आवश्यकता बताई। बैठक में सचिव गोकुल चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह गौड़, ट्रेनर नरसी चरण माथुर, पीईईओ मंजू ढाका, जगदीश प्रसाद घिंटाला व परमा राम पोटलिया ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में श्रवण कुमार, मंजू बोहरा, रामावतार उपाध्याय, दिनेश कुमार, सलीम खान, साबिर अली, जितेंद्र सिंह, सुशीला व कौशल्या कड़वासरा सहित दर्जनों स्काउट एवं गाइड प्रभारी मौजूद थे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के छिपोलाई का कायाकल्प करने का संकल्प, जल आवक की नहरों की होगी खुदाई, तालाब के 400 बीघा अगोर भूमि क्षेत्र से हटवाए जाएंगे अतिक्रमण, सीसी निर्मित होगा तालाब का पूरे जलभराव क्षेत्र का पैंदा लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now