स्वच्छता व स्वास्थ्य के लिए बताई सिवरेज प्रणाली की सफलता की जरूरत, विद्यार्थियों को समझाया स्वच्छता का महत्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्वच्छता व स्वास्थ्य के लिए बताई सिवरेज प्रणाली की सफलता की जरूरत,

विद्यार्थियों को समझाया स्वच्छता का महत्व

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। शहर में सीवरेज परियोजना के कार्यों को करवा रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रूडीप) द्वारा संचालित सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार एवं सहायक अभियन्ता रियाज के मार्गदर्शन में गुरूवार 14 मार्च को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. 5 के विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए उन्हें स्वच्छता की जानकारी दी गई। कैप रुडीप के अधिकारी असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि शौचालय, स्नानघर व रसोई का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने से पानी सड़क पर ही फैल कर वहां विभिन्न कीटाणु व जीवाणु पैदा होकर बीमारियां फैलाते हैं। लेकिन वही पानी सिवरेज लाईन में छोड़े जाने से हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति रोकी जा सकेगी। इससे आमजन के चिकित्सा सम्बंधी खर्चों में कटौती संभव हो सकेगी। सीवरेज प्रणाली जल-जनित से होने वाली 70 प्रतिशत बीमारियों से बचाव करती है। इसके लिए सभी घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाना है। इसलिए सभी को परे शहर में सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग प्रदान करना चाहिए। प्रधानाचार्य नंदलाल आचार्य ने स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि गंदे पानी का ठहराव होने से डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त आदि अनेक बीमारियां होती हैं, जिनसे बहुत परेशानियां उठानी पड़ती है। इसलिए, सभी कॉलोनीवासियों को सीवर कनेक्शन के समय अपने घरों में कनेक्शन करवाने चाहिए, ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा पाया जा सके। कार्यक्रम में अध्यापिका सुमन भोजक, अनुराधा, सुमन लता ने भी व्यक्तिगत स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त किए। अध्यापक जावेद, मुकेश और एसओटी रामकिशोर ने अपने घरों का कभी कचरा यहां-वहां न डालकर नगर पालिका के आने वाले वाहन में ही डालकर शहर को स्वच्छ बनाने में भागीदारी निभा कर स्वच्छता अभियान निभाने के लिए प्रेरित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now