नेहरू युवा केंद्र के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित, प्रियंका प्रथम रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नेहरू युवा केंद्र के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित, प्रियंका प्रथम रही

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। नेहरू युवा केंद्र नागौर की जिला युवा अधिकारी सुरमई शर्मा के दिशा-निर्देशन अनुसार लाडनूं ब्लॉक की ग्राम पंचायत मीठड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 30 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियंका स्वामी रही। द्वितीय स्थान पर अमित रांकावत एवं तृतीय स्थान पर योगिता कुमारी रही। तीनों विजेताओं को नोटबुक व पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवा स्वयंसेवक विकास बिजारणियां ने बच्चों को मतदाता जागरूकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्था के प्रधान सतीश नारवाल व व्याख्याता चंद्राराम मेहरा ने बच्चों को मतदाता जागरूकता व शपथ कार्यक्रम के बारे में बताया कि लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान करना बहुत ही आवश्यक है देश के विकास के लिए मतदान आवश्यक है। कार्यक्रम में जगजीवन राम, मुकेश सोखल, विकेश कंवर एवं विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

शहर चुनें

Follow Us Now