लाडनूं में तीन स्थानों से निकाली गई गणगौर की सवारी, लगे छोटे मेले, बोलावणी का बड़ा मेला रविवार को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में तीन स्थानों से निकाली गई गणगौर की सवारी, लगे छोटे मेले, बोलावणी का बड़ा मेला रविवार को

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां लोक-आस्था के सांस्कृतिक-धार्मिक पर्व गणगौर पर तीन स्थानों पर गौर व ईशर की सवारी निकाली गई और छोटे मेलों का आयोजन किया गया। लाडनूं की प्राचीनतम परम्परानुसार गढ़ के बाहर स्थित गौर के चबूतरे पर गौर-ईशर को विराजित किया गया। इससे पूर्व सत्यनारायण मंदिर से गौर की सवारी निकाली गई और गांधी चौक में गढ़ के पास चबूतरे पर पहुंचाई गई। गांधी चौक में छोटे मेले का आयोजन किया गया। इसी प्रकार चारभुजा मंदिर से गणगौर को सेवक चौक में विराजमान किया गया। यहां भी छोटा मेला आयोजित हुआ‌। तीसरा मेला श्री रघुनाथ मंदिर गणगौर मेला समिति के तत्वावधान में कुम्हारों का बास में भी गणगौर की सवारी निकाली गई और शिव मंदिर के पास मेला लगा। गणगौर का बड़ा मेला, जिसे बोलावणी का मेला कहां जाता है, वह 22 मार्च रविवार को राहू कुआं और आसपास के क्षेत्र में आयोजित होगा, जहां तीनों गौर और ईशर कुआं पर लाया जाएगा। कुएं पर दर्शन-पूजन और फेरे तथा विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाकर गणगौर के पर्व को सम्पन्न किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now