मोबाइल का दुरुपयोग रोकें नौजवान, बच्चों को बाइक नहीं चलाने दें, ईद की नमाज के बाद शहर काजी का ऐलान, ईदुल फितर की नमाज अता कर मांगी वतन में अमन-चैन की दुआएं, लाडनूं में तीन ईदगाह सहित मस्जिदों में भी पढ़ी गई नमाज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मोबाइल का दुरुपयोग रोकें नौजवान, बच्चों को बाइक नहीं चलाने दें, ईद की नमाज के बाद शहर काजी का ऐलान,

ईदुल फितर की नमाज अता कर मांगी वतन में अमन-चैन की दुआएं, लाडनूं में तीन ईदगाह सहित मस्जिदों में भी पढ़ी गई नमाज

लाडनूं (kalamkala.in)। ईदुल फितर का त्योहार यहां नमाज के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों लोगों ने सुनारी रोड स्थित बड़ी ईदगाह, बड़ा बास स्थित शाही ईदगाह, जसवंतगढ़ रोड के पास जदीद ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। यह नमाज शाही ईदगाह में सैयद मोहम्मद अली अशरफी, बड़ी ईदगाह में सैयद मदनी अशरफी और जदीद ईदगाह में मौलाना साबिर सल्फी ने नमाज अदा करवाई। बड़ी ईदगाह में ईदुल फितर की नमाज़ के बाद शहर काजी सैयद मदनी अशरफी ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। अशरफी ने इस अवसर पर नौजवानो को मोबाइल का सही इस्तेमाल करने की हिदायत भी दी। साथ ही 18 साल से कम उम्र के बच्चों को बाइक नहीं चलाने देने और बगैर लाइसेंस वाहन नहीं चलाने की सलाह दी। बड़ा बास स्थित शाही ईदगाह में शाही इमाम सैयद मोहम्मद अली अशरफी ने ईदुल फितर की नमाज़ के बाद आपसी भाईचारे की अपील की। इसी प्रकार अन्य स्थानों पर भी प्यार-मोहब्बत को बनाए रखने को जरूरी बताया।

विधायक भाकर सबसे गले मिले 

ईद की नमाज के बाद सभी ने परस्पर गले लग कर और हाथ मिला कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। विधायक मुकेश भाकर, पालिकाध्यक्ष रावत खां लाडवाण, कांग्रेस नेता लियाकत अली आदि ने अपने सहयोगियों के साथ बड़ी ईदगाह पहुंच कर सबसे मिले और सबको ईद की बधाइयां दीं। इस दौरान लाडनूं में पुलिस पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

गढ कार्यालय में हुआ जागीरदारी प्रथा का पालन, दोनों शहर काजियों को दस्तारबंदी

इधर ईद की नमाज के बाद गढ़ परिसर के कार्यालय में भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने लाडनूं की प्राचीन जागीरदारी परंपरा के अनुसार दोनों शहर काजियों सैयद मोहम्मद मदनी अशरफी और सैयद मोहम्मद अली अशरफी को ईद की दस्तारबंदी की। दोनों शहर काजी नमाज के बाद सीधे गढ़ परिसर के कार्यालय पहुंच गए। इस अवसर पर शौकीन ठेकेदार, असगर शेख, गोविंद सिंह कसूम्बी, शिम्भुसिंह जैतमाल, नीतेश माथुर, असगर अली, बलजी बिसायती आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और ईद की बधाइयां दीं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now