सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के सर्वसम्मति से सुरेन्द्र कुमार आर्य हुए प्रधान निर्वाचित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के सर्वसम्मति से सुरेन्द्र कुमार आर्य हुए प्रधान निर्वाचित

नई दिल्ली (kalamkala.in)। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के नए प्रधान के रूप में सुरेन्द्र कुमार आर्य को सर्वसम्मति से चुना गया है। यह निर्णय आर्य समाज 15 हनुमान रोड पर हुई संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों सार्वदेशिक सभा के पूर्व प्रधान सुरेशचन्द्र आर्य के असामयिक निधन से संगठन में यह पद रिक्त हो गया था। उनके योगदान और समाज सेवा को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। इस दु:खद घड़ी में संगठन को नई दिशा देने के लिए यह चुनाव अत्यंत आवश्यक हो गया था। संगठन के सभी सदस्यों ने एकमत होकर सुरेन्द्र कुमार आर्य के नेतृत्व में पूरा विश्वास जताया है। उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह उत्तरदायित्व सौंपा गया है।नवनिर्वाचित प्रधान सुरेन्द्र कुमार आर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों और आर्य समाज के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग और मार्गदर्शन की अपील की है। इस अवसर पर सभी प्रांतीय सभाओं के पदाधिकारियों और संगठन के सदस्यों ने सुरेन्द्र कुमार आर्य को प्रधान बनने पर बधाई दी और उनके कार्यकाल को सफल बनाने का आश्वासन दिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now