पुलिस ने अपने अभियान में मात्र दो घंटों में काटे 187 वाहन चालकों के चालान, 15 वाहन जब्त, तेज गति, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा शराब सेवन के बाद वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध की गई सख्त कार्रवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस ने अपने अभियान में मात्र दो घंटों में काटे 187 वाहन चालकों के चालान, 15 वाहन जब्त,

तेज गति, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा शराब सेवन के बाद वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध की गई सख्त कार्रवाई

डीडवाना (kalamkala.in)। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिला पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी का अभियान चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करना रहा। यह सघन नाकाबंदी एवं वाहनों की जांच शुक्रवार को शाम 4 से 6 बजे तक जिले के प्रमुख मार्गों पर की गई। इस दौरान यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए इस अभियान के दौरान एम.वी. एक्ट के अंतर्गत 187 चालान बनाए गए। इनमें तेज गति, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा शराब के सेवन के बाद वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। साथ ही, यात्री वाहनों में पटाखों के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए भी जांच की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने आमजन से अपील की है कि सभी यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं एवं दूसरों के जीवन की रक्षा करें।

नियमोल्लंघन पर आई वाहन चालकों की शामत

जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी. एस.) के निर्देशन में जिले भर में करवाई गई इस सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की सख्त अनुपालना के लिए व्यापक स्तर पर नाकाबंदी के दौरान जिले भर के समस्त थानाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा मुख्य चौराहों, व्यस्त सड़कों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की गई। जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण व वृत्ताधिकारीगणों द्वारा चैक किया गया। नाकाबंदी के दौरान प्रकार शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन, काली फिल्म लगी गाडियों, सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहन चलाना, जैसे गंभीर उल्लंघनों पर भी कठोर कार्रवाई की गई। इस नाकाबंदी कार्रवाई में कुल 187 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 15 वाहन जप्त किए गए। काली फिल्म लगे 48 वाहनों के चालान बनाए गए। बिना नंबरी वाहनों के 76 चालान काटे गए। बिना हेलमेट वाले बाईक चालकों के 12 चालान बनाए गए। बिना शीट बेल्ट के 17 और अन्य चालान 19 बनाए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now