मारवाड़ हैण्डीक्राफ्ट मेले में एक ही परिसर में मिलेगा हर उपयोगी सामान और रहेगा मनोरंजन व जायकों का चटकारेदार प्रबंध, लाडनूं में गौरव पथ पर सुभाष बोस स्कूल के सामने लगा है विशाल मेला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मारवाड़ हैण्डीक्राफ्ट मेले में एक ही परिसर में मिलेगा हर उपयोगी सामान और रहेगा मनोरंजन व जायकों का चटकारेदार प्रबंध,

लाडनूं में गौरव पथ पर सुभाष बोस स्कूल के सामने लगा है विशाल मेला

लाडनूं (kalamkala.in)। समस्त प्रकार के घरेलू, सजावटी, शैक्षणिक, खेलकूद, मनोरंजन, खाद्य सामग्री आदि के एक ही परिसर में उपलब्धि का आकर्षक बाजार अब दीपावली के मौके पर सभी लोगों को नि:शुल्क प्रवेश के साथ लाडनूं में गौरव पथ पर सुभाष बोस स्कूल के सामने जोधा मैदान में मिलेगा। यहां मारवाड़ हेंडीक्राफ्ट एवं उद्योग मेला संस्थान के तत्वावधान में एवं मीडिया पार्टनर लाडनूं के लोकप्रिय न्यूज पोर्टल व समाचार पत्र ‘कलम कला’ के सहयोग से मेले का शुभारंभ किया गया है। मेरा गणेश पूजन करके प्रारम्भ किया गया। प्रारंभ से ही लोगों की उत्सुकता व आकर्षण मेले की तरफ बढ़ गया है। अपराह्न पश्चात मेले में महिला, बच्चों, युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस विशाल मेले के लिए रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष व पार्षद सुमित्रा आर्य सैनी ने गणेश पूजा करके शुभाशंषा की। समस्त पूजन कार्य विधि-विधान पूर्वक पं. रमेश शर्मा ने करवाया। इस अवसर पर पार्षद सुमित्रा आर्य के साथ मेला व्यवस्थापक बंटी सैनी, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य लादूसिंह धूड़ीला, सैनी समाज के युवा नेता भोलाराम सांखला, किसान नेता देवाराम पटेल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुमित्रा आर्य ने बताया कि यह मेला दीपावली के अवसर पर उपभोक्ताओं के लिए सौगात साबित होगा। भारतीय संस्कृति के अनुरूप लगने वाले हाट बाजारों की तर्ज पर यह मेला सभी लोगों की भावनाओं व जरूरतों को पूरा करता है। यहां आने वाला हर व्यक्ति खुशियां लेकर लौटेगा। मेला आयोजक बलदेव सैनी चिड़ावा ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, मुम्बई की भेल पुरी, पावभाजी, तरह-तरह की जायकेदार चाट-नमकीन, आइसक्रीम, फलों के ताजा ज्यूस, बच्चों के लिए खिलौने, खेलकूद सामग्री, स्टेशनरी, महिला सौंदर्य सामग्री, आयुर्वेदिक उत्पाद, बरतन, क्रोकरी आदि, रसोईघर में उपयोगी सामान, महिलाओं बच्चों व पुरुषों के लिए गारमेंट्स वगैरह देश भर के विख्यात सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाए गए हैं। मेले में प्रवेश नि:शुल्क है। वाहन पार्किंग की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। साफ-सफाई का पूरा प्रबंध किया गया है। मेला परिसर से सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा गार्डों की तैनाती के साथ ही हर दृष्टि से सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचक नामावलियों में निरंतर अद्यतन की प्रक्रिया जारी, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने व हटाने के लिए नागरिकगण कर सकते हैं आवेदन

लाडनूं पुलिस की कालिका पैट्रोलिंग टीम की लगातार सफलता, लड़कियों और महिलाओं को मिल रही है सुरक्षा, फब्तियां कसने, स्नेपचैट पर मैसेज करने, अपनी आई की पर्चियां लड़कियों को देने, पीछा करने और वाशरूम में ताक-झांक करने वाले तीन युवकों को दबोचा

नामांकन बढाएं, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें तथा श्रेष्ठतम प्रयासों से बनाएं आदर्श विद्यालय- सीबीईओ बजरंगसिंह राठौड़, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा स्वागत व सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now