लाडनूं दुर्घटनाओ का हब बना करंट बालाजी चोराहे/ मोत का चोराहे पर जल्द समाधान के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं दुर्घटनाओ का हब बना करंट बालाजी चोराहे/ मोत का चोराहे पर जल्द समाधान के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा

लाडनूं। लाडनूं दुर्घटनाओ का हब बना करंट बालाजी चोराहे पर जल्द समाधान के लिए समाज सेवी प्रभात वर्मा ने  एनएचएआई को पत्र लिखा है । उन्होंने पत्र में लिखा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 65 और 488 पर लाडनूं में  करंट बालाजी चोराहे  पर  ग्राम मंगलपुरा, कोर्ट, दशहरा मेला ग्राउंड, पीठ वाले बालाजी और ब्लॉक शिक्षा कार्यालय स्थित है।   ग्राम मंगलपुरा वासी अपने रोजमर्रा काम के लिए  इस चोराहे को पार करते है। और इसी तरह लाडनूं जनता अपने दिन-प्रतिदिन के काम के लिए मंगलपुरा गांव के लिए इस सड़क को पार करते है, स्कूली बच्चे भी पढाई के लिए सड़क क्रॉस करते है इस सड़क को पार करने के लिए हर बार दुर्घटना का खतरा बहुत ज्यादा रहता है, पिछले कुछ वर्षों में बहुत दुर्घटनाएं हुई है और काफी लोगों की जान चली गई।  यह क्रासिंग पूरी तरह से दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है। साथ ही उन्होंने मांग की  राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर या अंडरपास या फुटओवर ब्रिज बनाकर कोई समाधान करवाये।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

शहर चुनें

Follow Us Now