राजस्थान दिवस समारोह पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्म श्री बेगम बतूल और सवाई भाट की प्रस्तुतियों ने समां बांधा, प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित, लाडनूं के डॉ. वीरेंद्र भाटी की नवीन पुस्तक का किया गया विमोचन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजस्थान दिवस समारोह पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्म श्री बेगम बतूल और सवाई भाट की प्रस्तुतियों ने समां बांधा, प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित,

लाडनूं के डॉ. वीरेंद्र भाटी की नवीन पुस्तक का किया गया विमोचन

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। राजस्थान दिवस (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के अवसर पर डीडवाना के टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।समारोह में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू- जल विभाग व जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में पद्म श्री से सम्मानित विख्यात भजन व मांड गायिका बेगम बतूल ने ‘केसरिया बालम’ और पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही इंडियन आइडल फेम कलाकार सवाई भाट ने अपनी बुलंद गायकी और लोकप्रिय गीतों से कार्यक्रम में जोश भर दिया। सभी उपस्थित लोगों ने टाउनहॉल को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजा दिया।कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने पद्म श्री बेगम बतूल और सवाई भाट सहित अन्य स्थानीय कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री चौधरी ने 5 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और सेंसर युक्त छड़ी तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के 4 लाभार्थियों को इंडक्सन चूल्हे प्रदान किये।

सांस्कृतिक पहचान के मजबूत स्तंभ होते हैं कलाकार

प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कार्यक्रम में कहा, ‘बेगम बतूल और सवाई भाट जैसे कलाकार हमारी सांस्कृतिक पहचान के मजबूत स्तंभ हैं।राजस्थान की यह अद्वितीय कला और संगीत ही हमें विश्व पटल पर विशिष्ट बनाता है।’ उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश विकसित राजस्थान की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए यह आयोजन

जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने बताया कि टाउन हॉल में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना और प्रदेश के गौरवमयी इतिहास व लोक कला का उत्सव मनाना है। समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर, पूर्व जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, जितेंद्र सिंह जोधा, अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

लाडनूं के साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल की पुस्तक ‘चिंतन के चौराहे पर’ का विमोचन

जिला प्रशासन डीडवाना-कुचामन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लाडनूं के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल की नवीन कृति ‘चिंतन के चौराहे पर’ का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, जिला कलेक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत, जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, भाजपा विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री फिरोज खान तथा पद्मश्री अवॉर्डी एवं अंतरराष्ट्रीय लोक गायिका बतूल बेगम, इण्डियन आइडल सवाई भाट ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया। डॉ. भाटी की ‘चिंतन के चौराहे पर’ पुस्तक समाज को दिशा देने वाली, विचारों को जागृत करने वाली तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाली महत्वपूर्ण कृति है। डॉ. भाटी की अब तक 17 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। कार्यक्रम का संयोजन कैलाश सोलंकी एवं प्रदीप सेवदा द्वारा किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now