मूण्डवा के दीपदान महोत्सव में 7100 दीपों की रोशनी से नहाया लाखोंलाव तालाब,  220 युवतियों ने लिया पणिहारी महोत्सव में भाग, चयनित पणिहारिनियों को किया सम्मानित, जिला कलेक्टर पीयुष सामरिया ने की सराहना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा के दीपदान महोत्सव में 7100 दीपों की रोशनी से नहाया लाखोंलाव तालाब, 

220 युवतियों ने लिया पणिहारी महोत्सव में भाग, चयनित पणिहारिनियों को किया सम्मानित,

जिला कलेक्टर पीयुष सामरिया ने की सराहना

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूंडवा के दीपदान महोत्सव में लाखोंलाव तालाब 7100 दीपकों की रोशनी से नहा गया। दीपदान कार्यक्रम में जगदीश गुरु के सानिध्य में 11 पंडितो ने लाखोलाव तालाब की भव्य आरती की। कार्यक्रम में 200 से अधिक युवतियों ने पणिहारी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। पणिहारी कलश शोभायात्रा में शामिल हुई सैकड़ों महिलाओं में से चयनित 21 महिलाओं को चांदी के सिक्कों से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नागौर विधायक मोहनराम चैधरी द्वारा क्षेत्र के 5 विकलांगों को स्कूटी भी भेंट की गई।

कलेक्टर ने की सराहना

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने लाखोलाव तालाब पर दीपदान महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से राजस्थान की संस्कृति को चार चांद लगाते हैं। शहर के ऐतिहासिक लाखोलाव तालाब की सुंदर दृश्य को देखकर मुंडवावासियो को धन्यवाद दिया। तालाब पर रंगोलियों का निर्माण संस्कार बाल निकेतन और स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय के विद्यार्थियों किया। जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक व नागौर विधायक, पालिकाध्यक्ष, अधिषासी अधिकारी, मूण्डवा डिप्टी ने विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई रंगोलियों का निरीक्षण कर सराहना की।

ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित

इस दौरान अतिथि नागौर जिला कलेक्टर पीयूष सामरीयां, खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल, नागौर विधायक मोहनलाल चैधरी, एसडीएम सुनील पंवार, मूण्डवा तहसीलदार मनीराम खींचड़, मूण्डवा डिप्टी विजय कुमार सांखला, मूण्डवा नगर पालिका अधिषासी अधिकारी पीन्टु लाल जाट, नगर पालिका अध्यक्ष अलका कंदोई, मूंडवा पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि रेवंतराम डांगा, थानेदार रिछपाल सिंह, सुभाष कंदोई, उपाध्यक्ष जगदीश मुंडेल, रमाकांत शर्मा, लक्ष्मीनारायण मुंडेल, पार्षद मैना, पार्षद आशा शर्मा, पार्षद रुकसाना, नवरतन बंग, आदु सेठ, सुरेश राठी, नरसिंह भट्टड़, सम्पत मुंडेल, मेहबूब खत्री सहित समस्त मूण्डवा नगरवासी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

शहर चुनें

Follow Us Now