लाडनूं में वीरेंद्र चारण गैंग का खौफ- लाडनूं के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों-व्यापारियों को मोटी रकम वसूली के लिए धमकी देने के बाद अब हत्या व फायरिंग का षड्यंत्र, पुलिस ने वीरेंद्र चारण गैंग के तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में वीरेंद्र चारण गैंग का खौफ-

लाडनूं के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों-व्यापारियों को मोटी रकम वसूली के लिए धमकी देने के बाद अब हत्या व फायरिंग का षड्यंत्र,

पुलिस ने वीरेंद्र चारण गैंग के तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं क्षेत्र में सक्रिय वीरेंद्र चारण की गैंग के लोगों के खिलाफ लाडनूं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की है। इस सम्बन्ध में यहां दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि ये नामजद अपराधी वीरेन्द्र चारण गैंग में सक्रिय रूप से शामिल होकर लाडनूं शहर व आसपास के जिलों में धनाढ्य व्यापारियों की रैकी करके विदेश में छुपे फरार अपराधी वीरेन्द्र चारण के माध्यम से वाट्सएप्स काल व ऑडियो रिकॉर्डिंग द्वारा जान से मारने की धमकियां दिलवाकर रंगदारी के रूप में मोटी रकम की मांग करते हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों व व्यापारियों को धमकी देने के बावजूद रंगदारी के रूप में रकम नहीं देने पर अपना खौफ बरकरार रखने के लिए निर्मम हत्या करने की योजना बनाने तक के लिए जुट जाते हैं।एफआईआर में बताया गया है कि हाल ही के दिनों में लाडनूं शहर में प्रतिष्ठित व्यक्तियों/व्यापारियों को धमकी देकर मोटी रकम की मांग की गई, जो प्रतिष्ठित व्यक्ति/व्यापारी द्वारा पूरी नहीं की गई। अब, बीरेन्द्र चारण गैंग के सक्रिय सदस्य संगठित रूप से षड़यन्त्र रचकर कस्बा लाडनूं के प्रतिष्ठित व्यक्तियों/व्यापारियों की निर्मम हत्या करने की योजना में जुटे हुये हैं।वीरेन्द्र चारण गैंग के सक्रिय सदस्य संगठित गैंग के रूप में योजनाबद्ध तरीके से कभी भी किसी भी व्यापारी की निर्मम हत्या करके अथवा घर/प्रतिष्ठान पर फायरिंग कर अपनी गैंग का भय आमजन को दिखा सकते है। इस आपराधिक गिरोह के सभी सदस्य हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, अवैध हथियारों से फायरिंग करते हैं।

पुलिस थाने के एएसआई ने दर्ज करवाया मामला

गैगेस्टर वीरेन्द्र चारण की गैंग के सदस्यों के विरूद्ध अभियोग पंजीबद्ध करवाने के संबध में लाडनूं पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक नाथूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है‌। इनमें गोपालदान (22) पुत्र जगदीश दान चारण निवासी मालासी (लाडनूं), लिखमाराम (27) पुत्र भंवर लाल मेघवाल निवासी मालासी (लाडनूं) और विकास (28) उर्फ धन्नाराम जाट निवासी बल्दू (पुलिस थाना निम्बी जोधां) शामिल हैं। इस रिपोर्ट को लाडनूं पुलिस ने इन सक्रिय संगठित आपराधिक गैंग के सदस्यों के विरुद्ध अपराध धारा 111(2), 111(3), 111 (4) बीएनएस के तहत दर्ज किया है। इस मामले की जांच थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा (पुलिस निरीक्षक) कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सहायक पुलिस निरीक्षक नाथूराम मेघवाल (लाडनूं) 21 अप्रेल को कांस्टेबल रामचन्द्र व जलसिह के साथ लाडनूं शहर में गश्त व आसूचना संकलन करने निकला। गश्त के दौरान उन्हें मुखबिर खास व आसूचना संकलन से पता चला कि विरेन्द्र सिंह की गैंग के सक्रिय सदस्य लाडनूं शहरी क्षेत्र व आसपास के जिलों में व्यापारियों को फोन पर धमकियां देकर रंगदारी के रूप में बड़ी रकम वसूल रहे है। यदि व्यापारी रंगदारी के रूप में रकम अदा नहीं करते हैं, तो उनकी हत्या कर दी जाती है। इनमें वीरेन्द्र चारण, गैंग के सक्रिय सदस्यों के विरूद्ध दर्ज आपराधिक प्रकरणों के ये सह-अपराधी हैं। तथा सह- अपराधियों के विरूद्ध दर्ज आपराधिक प्रकरणों में सह-अपराधी रहे सदस्यों द्वारा एक संगठित आपराधिक गैंग बनाकर व्यापारियों के धमकी देकर रंगदारी के रूप में रकम हड़पने के प्रयास किये जा रहे हैं।

लाडनूं के व्यक्ति से रंगदारी मांगी और नहीं देने पर हत्या की चेतावनी

रिपोर्ट के अनुसार विरेन्द्र चारण विदेश में रह रहे हैं। विरेन्द्र चारण के नाम से विदेशी नम्बरों से वाट्सएप्स कॉल एवं ओडियो रिकार्डिंग भेजकर थाना क्षेत्र में निवासरत न्याज मोहम्मद (39) पुत्र रावत खां कायमखानी निवासी जावा बास लाडनूं से फिरौती की मांग की एवं नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। विरेन्द्र चारण ने धमकी देने के बाद भी फिरौती नहीं देने पर व्यापारी रमेश रूलानिया पुत्र ईश्वरराम रुलानिया निवासी आसपुरा हाल स्टेशन रोड़ कुचामन सिटी की जिम करते समय अपने गुर्गे भेजकर गोली मारकर हत्या करवा दी। विरेन्द्र चारण ने एक संगठित गैंग बना रखी है जो रंगदारी नहीं देने पर प्रतिष्ठानों पर फायरिंग करके अथवा समाज में भय कारित करने के लिए हत्या जैसी वारदात कर सकते है।

गैंग के सभी सक्रिय सदस्यों मुलजिमों के विरुद्ध हैं बहुत से मुकदमे

रिपोर्ट में बताया गया है कि विरेन्द्र चारण के विरुद्ध आपराधिक रिकार्ड के मुताबिक थाना हाजा पर गम्भीर अपराधिक प्रकरण दर्ज होकर जैर अनुसंधान/जैर ट्रायल चल रहे हैं। विरेन्द्रचारण के विरुद्ध मुकदमा नम्बर 371 दिनांक 07.10.2025, मुकदमा नम्बर 16 दिनांक 12.01.2026, मुकदमा नम्बर 23 दिनांक 19.01.2026 व मुकदमा नम्बर 42 दिनांक 14.02.2026 पुलिस थाना कुचामन सिटी तथा मुकदमा नम्बर 167/2025 दिनांक 25.10.2025 धारा 308 (2), 308 (3), 308 (4), 308 (5), 308 (6), 308 (7), 352 बीएनएस पुलिस थाना लाडनूं पर दर्ज होकर जैर ट्रायल व जैर अनुसंधान हैं। वीरेन्द्र चारण, ने इलाका में अपराधियों की संगठित गैंग बना रखी है, जिनमें अपराधी अलग-अलग अपराधों में इनके सहयोगी या मुख्य अपराधी रहे हैं। इन गैंग के सक्रिय सदस्यों के विरुद्ध भी विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज होकर जैर अनुसंधान व जैर ट्रायल हैं। ये मुकदमे इस प्रकार से हैं –
1. गोपालदान (22) पुत्र जगदीश दान चारण निवासी मालासी (लाडनूं) के विरुद्ध मुकदमा नम्बर 353/29.12.2022 धारा 143, 323, 452 पुलिस थाना लाडनूं, मुकदमा नम्बर 14/ 7.1.2023 धारा 341, 323, 382 भादस पुलिस थाना डीडवाना, मुकदमा नम्बर 49/ 23.4.2023 धारा 3/25 (6), 25 (1-बी) आर्म्स एक्ट पुलिस थाना सालासर, मुकदमा नम्बर 129/ 27.4.2023 धारा 307, 353, 387, भादस व 3/25, 27 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना कोतवाली सुजानगढ़, मुकदमा नम्बर 347/ 24.5.2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना कोतवाली जिला सीकर हैं।
2. लिखमाराम (27) पुत्र भंवर लाल मेघवाल निवासी मालासी पुलिस थाना लाडनूं के विरुद्ध दर्ज मुकदमों में सं. 353/ 29.12.2022 धारा 143, 323, 452 भादस पुलिस थाना लाडनूं, मुकदमा नम्बर 14/ 7.1.2023 धारा 341, 323, 382 भादस पुलिस थाना डीडवाना, मुकदमा नम्बर 49/ 23.4.2023 धारा 3/25 (6), 25 (1-बी) आर्म्स एक्ट पुलिस थाना सालासर, मुकदमा नम्बर 129/ 27.4.2023 धारा 307, 353, 387, भादस व 3/25, 27 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना कोतवाली सुजानगढ़, मुकदमा नम्बर 347/ 24.5.2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना कोतवाली जिला सीकर है।
3. विकास (28) उर्फ धन्नाराम जाट निवासी बल्दू पुलिस थाना निम्बी जोधां के विरूद्ध दर्ज प्रकरण संख्या 03/ 09.01.2013 धारा 143, 323, 458 भादस पुलिस थाना डीडवाना, मुकदमा नम्बर 87/ 01.06.2014 धारा 143, 323, 451, 382, 307 भादस पुलिस थाना जसवन्तगढ, मुकदमा नम्बर 14/ 9.1.2016 धारा 341, 323, 365, 30, 309/34 भादस पुलिस थाना लाडनूं, मुकदमा नम्बर 203/3.7.2016 धारा 143, 323, 365, 379, 307 भादस पुलिस थाना लाडनूं, मुकदमा नम्बर 90/ 04.05.2017 धारा 147, 148, 149, 323, 325, 459, 308 भादस पुलिस थाना डीडवाना, मुकदमा नम्बर 25/ 24.01.2018 धारा 498-ए, 304-बी, 302, 120बी भादस, मुकदमा नम्बर 129/ 27.4.2023 धारा 307, 353, 387, 333, 120बी भादस व 3/25, 25 (1-बी) (ए), 25 (6) 25 (7) आर्म्स एक्ट पुलिस थाना कोतवाली सुजानगढ में दर्ज हो रखे हैं। ये प्रकरण वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

हत्या और फायरिंग की है गहरी आशंका

एफआईआर में आरोप है कि ये सदस्य अपराधी वीरेन्द्र चारण, गैंग में सक्रिय रूप से शामिल होकर कस्बा लाडनूं व आस पास के जिलो में धनाढ्य व्यापारियों की रैकी करके विदेश में छुपे फरार अपराधी वीरेन्द्र चारण के माध्यम से वाट्सएप्स काल व आडियो रिकॉर्डिंग द्वारा जान से मारने की धमकियां दिलवाकर रंगदारी के रूप में मोटी रकम की मांग करते है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों/व्यापारियों को धमकी देने के बावजूद रंगदारी के रूप में रकम नहीं देने पर अपना खौफ बरकरार रखने के लिए निर्मम हत्या करने की योजना बनाने के लिए जुट जाते हैं। हाल ही के दिनो में कस्बा लाडनूं में प्रतिष्ठित व्यक्तियों/व्यापारियों को धमकी देकर मोटी रकम की मांग की गई है, जो प्रतिष्ठित व्यक्ति/व्यापारी द्वारा पूरी नहीं की गई है। अब, बीरेन्द्र चारण गैंग के सक्रिय सदस्य संगठित रूप से षड़यन्त्र रचकर कस्बा लाडनूं के प्रतिष्ठित व्यक्तियों/व्यापारियों की निर्मम हत्या करने की योजना में जुटे हुये हैं। वीरेन्द्र चारण गैंग के सक्रिय सदस्य संगठित गैंग के रूप में योजनाबद्ध तरीके से कभी भी किसी भी व्यापारी की निर्मम हत्या करके अथवा घर/प्रतिष्ठान पर फायरिंग कर अपनी गैंग का भय आमजन को दिखा सकते है। इस आपराधिक गिरोह के सभी सदस्य हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, अवैध हथियारों से फायरिंग करते है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now