‘भारत और इटली बने रणनीतिक भागीदार’, इटली की प्रधानमंत्री संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेस बैठक, भारत-इटली मना रहे हैं राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘भारत और इटली बने रणनीतिक भागीदार’,

इटली की प्रधानमंत्री संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेस बैठक,

भारत-इटली मना रहे हैं राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता शुरू करने से पहले एक संयुक्त प्रेस बैठक में प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की पहली भारत यात्रा पर उनका और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का भारत में हार्दिक स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्तव्य में कहा कि 8वें रायसीना डायलॉग में प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के चुनाव में इटली के नागरिकों ने जियोर्जिया मेलोनी को प्रथम महिला एवं सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूपमें चुना, इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मैं उन्हें भारतवासियों की ओर से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। नरेंद्र मोदी ने जियोर्जिया मेलोनी के प्रधानमंत्री पद के कार्यभार संभालने के कुछ दिन बाद ही बाली में जी20 समिट के दौरान उनके साथ हुई पहली बैठक को भी याद किया। उन्होंने कहाकि हमारी आज की चर्चाएं बहुत ही सार्थक और बहुतही उपयोगी रही हें।

भारत-इटली साझेदारी को रणनीतिक भागीदारी का दर्जा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस वर्ष भारत-इटली अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और इस अवसर पर हमने भारत-इटली साझेदारी को रणनीतिक भागीदारी का दर्जा देने का निर्णय लिया है एवं हमने अपने आर्थिक संबंधों को और ज्यादा सुदृढ़ करने पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहाकि हमारे मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान से भारत में निवेश के अपार अवसर खुल रहे हैं, हमने अक्षय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, आईटी, अर्धचालक, दूरसंचार, अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहाकि भारत-इटली केबीच एक स्टार्टअप ब्रिज की स्थापना की घोषणा आज हम कर रहे हैं, जिसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहाकि एक और क्षेत्र है जहां दोनों देश एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं और वह है रक्षा सहयोग का, भारत में रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में सह-उत्पादन और सह-विकास के अवसर बन रहे हैं, जो दोनों देशों केलिए लाभदायक हो सकते हैं। उन्होंने कहाकि हमने दोनों देशों की सेनाओं केबीच नियमित रूपसे संयुक्त अभ्यास और प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित करने काभी निर्णय लिया। प्रधानमंत्री ने कहाकि आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और इटली कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं, हमने इस सहयोग को और मज़बूत करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

भारत-इटली संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाने की कार्ययोजना बनेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की भव्य अगवानी करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कहाकि यह उनकी भारत की पहली यात्रा है, जो भारत-इटली केबीच ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत एवं गहरा करेगी। प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने सुबह राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। भारत-इटली केबीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और व्यक्ति से व्यक्ति के संबंधों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि हमने वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुसार इन संबंधों को एक नया स्वरूप और नई ऊर्जा देने पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री ने कहाकि दोनों देशों केबीच प्रवासन और गतिशीलता भागीदारी समझौता पर चल रही वार्ता का विशेष महत्व है, इस समझौते के शीघ्र समापन से हमारे व्यक्ति से व्यक्ति के रिश्ते और सुदृढ़ होंगे, हमने दोनों देशों के उच्चशिक्षा संस्थानों केबीच सहयोग को बढ़ावा देने परभी बल दिया। प्रधानमंत्री ने कहाकि भारत-इटली संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए हमने एक कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया, इससे हम अपने देशों की विविधता, इतिहास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, खेल और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियों को वैश्विक पटल पर प्रदर्शन कर सकेंगे।

भारत-प्रशांत में इटली की सक्रीय भागीदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि कोविड महामारी और यूक्रेन संघर्ष से उत्पन्न हुए भोजन, ईंधन और उर्वरक संकट से सभी देश प्रभावित हुए हैं, विकासशील देशों पर इनका विशेष रूपसे नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। प्रधानमंत्री ने कहाकि हमने इस बारेमें अपनी साझा चिंता व्यक्त की है और इन समस्याओं के समाधान के लिए हमने संयुक्त प्रयासों पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता मे भी हम इस विषय को प्राथमिकता दे रहे हैं, यूक्रेन संघर्ष के शुरुआत से ही भारत ने यह स्पष्ट किया है कि इस विवाद को केवल डायलॉग और डिप्लोमेसी के ज़रिए ही सुलझाया जा सकता है और भारत किसीभी शांति प्रक्रिया में योगदान देने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उन्होंने कहाकि हम भारत-प्रशांत में इटली की सक्रीय भागीदारी का भी स्वागत करते हैं, यह बहुत ख़ुशी की बात है कि इटली ने इंडो-पैसिफिक महासागर पहल में शामिल होने का निर्णय लिया है, इससे हम भारत-प्रशांत में अपना सहयोग बढ़ाने केलिए ठोस विषयों की पहचान कर सकेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक वास्तविकताओं को बेहतर तरीके से दर्शाने केलिए मल्टी-लेटरल संस्थानों में सुधार आवश्यक है, हमने इस विषय पर भी विचार-विमर्श किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now