शिक्षकों के लिए 24 जून से विद्यालय खोले जाने के बजाय 30 जून तक बढ़ाए जाएं ग्रीष्मकालीन अवकाश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षकों के लिए 24 जून से विद्यालय खोले जाने के बजाय 30 जून तक बढ़ाए जाएं ग्रीष्मकालीन अवकाश

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की उपशाखा लाडनूं के अध्यक्ष नानूराम गोदारा एवं सेक्रेटरी सहदेव मण्डा ने संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिंह सिहाग, जिलाध्यक्ष विजय कुमार डुकिया व अर्जुन राम लोमरोड़ को शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़वाने बाबत पत्र लिखकर राजस्थान शिक्षा विभाग की स्कूलों में घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश शिक्षकों के लिए 17 मई से 23 जून व विद्यार्थियों के लिए 17 मई से 30 जून तक को बदल कर शिक्षकों के लिए भी 30 जून तक अवकाश बढ़ाने की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि शिक्षकों के लिए घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश 23 जून को समाप्त हो जाएंगे। सभी शिक्षकों को इसके बाद 24 जून को ड्यूटी पर जाना होगा। इस दरम्यान राजस्थान में भयंकर हीट वेव (तापघात) का दौर चल रहा है। जब तक प्रदेश में मानसून प्रवेश नहीं कर जाता, यह तापघात का दौर ऐसे ही बना रहने की संभावना है। दिन में बिजली कटौती भी बार-बार होती रहती है और बारिश के अभाव में दिन के समय पंखे भी भयंकर गर्म हवा देते हैं। इससे मकान भी तपते रहते हैं। इन परिस्थितियों में लम्बे समय तक बंद रहे स्कूल भवनों में रूकना मुश्किल हो जायेगा। राजस्थान में पिछले एक दो साल को छोड़ दिया जाये, तो हमेशा ही ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक होते आए हैं। इन सालों में ही यह परिवर्तन हुआ है। परन्तु इस वर्ष गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है, 10 बजे बाद दिन में तापघात का भयंकर बवंडर चलता है, जो देर शाम तक वैसा ही बना रहता है। भरी दोपहरी बाहर निकलना बहुत ही मुश्किल है। इतने तापघात और लू भरी हवाओं के बीच अभिभावकों से सम्पर्क करना भी बहुत कठिन कार्य है। अतः संगठन के माध्यम से मानवीय आधार पर ग्रीष्मकालीन अवकाश को शिक्षकों के लिए भी 30 जून तक बढ़ाने की मांग सरकार व शिक्षा विभाग के सामने रखी जाये।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now