खूबसूरत देश है इटली-
इटली के सफर के दौरान प्रमुख रूप से दर्शनीय 5 शहर, कभी भुला नहीं पाओगे
विदेश यात्रा के दौरान कभी घूमने का मन हो और अगर आप यूरोपिय देशों में हों तो इटली अवश्य जाएं। इटली शानदार खूबसूरत, ऐतिहासिक स्मारकों, सुंदर कला-कृतियों आदि के लिए वैभव-सम्पन्न देश है। इटली किसी का भी मन आसानी से जीत सकने वाला देश है। साथ ही यह दुनिया का सबसे रोमांटिक देश माना गया है। यहां पर अलग-अलग शहरों में घूमकर अच्छा आनंद उठाया जा सकता है। अगर आप इटली में ही घूमने का मन बना चुके हों तो यहां के चुनिन्दा पांच शहरों की जानकारी होना जरूरी है। इनमें सफर का आनन्द ही कुछ अलग रहेगा। इटली घूमने का सही समय माह अप्रैल से जून और मध्य सितंबर से अक्टूबर तक सही रहता है।
‘रोम’- इटली की राजधानी, प्राचीन शहर
इटली को दुनिया के सबसे सुंदर और रोमांटिक माना जाता है। इटली का रोम शहर अपने पार्टनर के साथ छुट्टियां मनाने के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां की सुंदर कला-कृतियां मन मोह लेगी। फैशन, फूड और सिनेमा का शहर कहा जाने वाला ‘रोम’ काफी फेमस है। यहां पूरी दुनिया से लोग आना पसंद करते हैं। इसे यूरोप का सबसे जीवंत शहर के तौर पर माना जाता है। रोम को सात पहाड़ियों का नगर, प्राचीन विश्व की सामग्री और इटरनल सिटी (होली सिटी यानी पवित्र शहर) के उपनामों से भी जाना जाता है। यह शहर वर्ष 1871 में इटली साम्राज्य की राजधानी बना था और 1946 में यह इटली गणतंत्र की राजधानी कहलाया। प्राचीन काल में रोम एक साम्राज्य था, जिसके संस्थापक और पहले राजा रोम्यूलस थे। रोम में घूमने के लिए कालीजीयम, सेंट पीटर की बेसिलिका और सेंट पीटर के स्क्वायर आदि जगहों पर घूमने जाये। यह की वास्तुकला और कला देख कर आप मंत्रमुग्ध हो जाएगें।
‘वेनिस’- रोमांटिक शहर
इटली का वेनिस शहर रोमांटिक शहरों में एक गिना जाता है। इस शहर की खूबसूरती तारीफ के काबिल है। पानी से भरा यह शहर देखने में बेहद सुंदर होने का साथ किसी को भी अपनी ओर खींचने का काम करता है। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ यहां बोटिंग का मजा भी ले सकते है। यहां पर ग्रैंड कैनाल में गोंडोला की सवारी करें। इसके अलावा 30-मंजिला सेंट मार्क की बेसिलिका और कैम्पनेइल की वास्तुकला जरूर देखें। प्यार के शहर वेनिस में एक से बढ़कर एक रोमांटिक टूरिस्ट स्पॉट्स हैं। यहां शानदार रोमांटिक गेलैटो डेट पर जा सकते हैं और एक दूसरे के साथ अपने अलग-अलग शौक भी पूरे कर सकते हैं। कपल्स यहां फिल्मों की तरह हाथों में हाथ डालकर बड़े-बड़े पुलों, शहरों और इमारतों को अपने प्यार का साथी बनाते हैं।
‘मिलान’- फैशन का शहर
इटली का मिलान शहर अपनी खूबसूरती और फैशन से जाना जाता है। यहां आप सुंदर और शानदार डिजाइन के साथ कलाकृतियों और स्मारकों को देख सकते है। यहां टिएट्रो अला स्काला है, जो ला स्काला के रूप में मशहूर है। यहां पर एक प्रसिद् सिनेमाघरो में से एक है, जहां नाटक प्रदर्शन किए जाते है। इसके अलावा लियोनार्डो दा विंसी की कल और लास्ट सपर भी घूमने जा सकते है। मिलान को वैश्विक फैशन और डिजाइन राजधानी के रूप में भी मान्यता प्राप्त है, जो वाणिज्य, उद्योग, संगीत, खेल, साहित्य, कला और मीडिया पर प्रमुख वैश्विक प्रभाव के साथ, जीएडब्लूसी के प्रमुख अल्फा वल्र्ड सिटीज में से एक बन गया है। शहर की बहुत समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और विरासत है और इसका भोजन अद्वितीय है। यह पेनेटोन क्रिसमस केक और रिसोट्टो अला मिलानीज जैसे असंख्य लोकप्रिय व्यंजनों का घर है। शहर विशेष रूप से ओपेरा और पारंपरिक संगीत के लिए प्रसिद्ध है, जो कई महत्वपूर्ण संगीतकार (जैसे ज्युजेपी वेर्डी) और थिएटरों (जैसे टिएट्रो अला स्काला) का घर है।
‘वेरोना’- मन मोह लेती है खूबसूरती
वेरोना को इटली की रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है। यहां पर सैन जेनो चर्च सबसे ज्यादा लोकप्रिय धार्मिक जगह है और इसके बाहरी जगह पर सांस्कृतिक स्थान है जो अपनी खूबसूरती से किसी को भी अपनी ओर मोह सकते है। इटली के वेरोना में घूमने वाली जगहों की कमी नहीं लेकिन यहां की जूलिएट बालकनी ऐसी जगह है, जहां आम लोगों से ज्यादा लव कपल्स की भीड़ होती है। शेक्सपियर ने रोमियो-जूलियट की प्रेम कहानी को अमर कर दिया। इटली के इस शहर वेरोना में जूलियट की बालकनी है। पता नहीं जूलियट वास्तव में थी या नहीं, लेकिन इस बालकनी को देखने और रोमांस की फैंटेसी को जीने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ती है।
‘फ्लोरेंस’- कला संग्रहालय के रूप में प्रसिद्ध
वास्तुकला देखने के शौकिनों के लिए इटली का ‘फ्लोरेंस’ शहर यात्रा के लायक है। यहां वास्तुकला चमत्कारों का एक संग्रहालय देखने को मिलेगा। यहां का सबसे बड़ा आउटडोर संग्रहालय के तौर पर यह मशहूर है। साथ ही इसे पूरी दुनिया के महान कला संग्रहालयों में से एक कहा जाता है। इसके अलावा सांता मारिया डेल फियाओर में शाम को सनसेट का नजारा भी देखने में बेहद सुंदर लगता है। लाखों पर्यटक हर साल फ्लोरेंस की यात्रा करते हैं। इस शहर को यूनेस्को द्वारा 1982 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक, फ्लोरेंस के पास एक मजबूत कलात्मक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत है। इस भव्य शहर ने संगीत, शिक्षा, वास्तुकला, फैशन, व्यंजन, धर्म और विज्ञान को आकार दिया है। फ्लोरेंस यकीनन दुनिया का अंतिम संरक्षित पुनर्जागरण शहर है और कई लोगों द्वारा इटली की कला राजधानी के रूप में माना जाता है। यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा चिनाई वाला गुंबज और किसान के बाजार की यात्रा करनी चाहिए।
इटली में घूमने के लिए इनके अलावा भी और भी खूबसूरत जगह है। जैसे की पीसी की ओर झुकी हुई मीनार, रंगीन नेपल्स, वेरोना में रोमांस, कासा डि गियलिटेटा, वाइनयार्ड्स, बेलिगियो, ओरटा सैन गिउलिओ, झील गार्डा, करामाती इटालियन झील, सिसिली, डोरिक मंदिर आदि जगह है जहां पर घूम सकते है।