तिरंगा व इस्लामी झंडे के साथ निकाला गया जश्‍ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तिरंगा व इस्लामी झंडे के साथ निकाला गया जश्‍ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस

कुचेरा (रिपोर्टर मेहबूब खोखर)। ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उल्लास से हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैही वसल्लम के जन्मदिन पर मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा शहर में जुलूस निकाला गया, जिसमें अकीदमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। जुलूस में अकीदतमंद रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा, रसूल-ए-खुदा की शान अल्लाह-अल्लाह आदि नारे बुलंद हुए।इस अवसर पर मस्जिदों को रोशनी एवं फूलों से सजाया गया। जुलूस छिंपा मस्जिद से होते हुए सब्जी मंडी, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, पुरानी बैंक, कायमखानियों की मस्जिद होते हुए बस स्टैंड, नीमड़ी चौराया, भाटीपुरा मदीना मस्जिद पहुंचा।
मौलाना जाकिर अशरफी ने बताया कि मुसलमानों द्वारा मनाए जाने वाले सबसे अहम त्योहारों में ईद-ए-मिलाद-उन नबी एक है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मनाया जाता है। इनका जन्म इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के मुताबिक तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मक्का में हुआ था। मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now