लाडनूं विद्युत निगम के जेईएन ने दिया ईमानदारी की मौजूदगी का शानदार अहसास, डेढ माह पूर्व हाईवे पर मिले बैग को सही सलामत उसके असली मालिक को लौटाकर दीवाली की खुशी लौटाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं विद्युत निगम के जेईएन ने दिया ईमानदारी की मौजूदगी का शानदार अहसास,

डेढ माह पूर्व हाईवे पर मिले बैग को सही सलामत उसके असली मालिक को लौटाकर दीवाली की खुशी लौटाई

लाडनूं। समय-समय पर ईमानदारी के बरकरार होने के उदाहरण सामने आते रहते हैं, लेकिन सरकारी अधिकारियों के लिए तो आमजन की राय बन चुकी है कि उनमें तो ईमानदारी का लबलेश ही नहीं बचा है। इस धारणा को लाडनूं के विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता राजकुमार तुनगरिया ने धराशायी कर डाला है। उन्हें हाईवे सड़क पर मिले एक बैग को उसके असली मालिक का पता लगा कर डेढ महिने बाद सुरक्षित रूप से उसे लौटा दिया गया। हुआ इस प्रकार से कि करीब डेढ़ महीने पहले बिजली विभाग के जेइएन राजकुमार तुनगरिया अपनी टीम के साथ नागौर से लाडनूं आ रहे थे। इस दौरान उन्हें क़ानूता रोड पर एक बैग सडक पर गिरा हुआ मिला। इस बैग में कपड़े, पर्स, कुछ पैसे, डोकुमेंट्स, चांदी की पाजेब आदि थे। इसमें एक स्कूल की ड्रेस भी थी, जिससे पता लगाया गया तो ज्ञात हुआ कि वह बैग ग्राम उदास के व्यक्ति का है। सम्बंधित स्कूल से सारी जानकारी मिलने के बाद उसके स्वामी को सूचित किया गया। दीपावली के दिन यहां विद्युत निगम कार्यालय में उदास गांव के निवासी मोहन राम थालोड को कनिष्ठ अभियंता राजकुमार तुनगरिया ने अन्य विद्युतकर्मियों साहिल गौरी व इकबाल के समक्ष वह बैग सुपुर्द किया। इस प्रकार सड़क पर मिला बैग उसके असली मालिक को लौटाकर उन्होंने खुशी जताई और उदास निवासी को भी उसकी खुशी लौटाई। आखिर ईमानदारी की मौजूदगी को उन्होंने सिद्ध कर दिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now