संभाग स्तरीय अंतर्महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जैविभा विश्वविद्यालय की कोमल प्रजापत ने दो प्रतियोगिताओं में पुरस्कार पाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संभाग स्तरीय अंतर्महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जैविभा विश्वविद्यालय की कोमल प्रजापत ने दो प्रतियोगिताओं में पुरस्कार पाया

लाडनूं (kalamkala.in)। संभाग स्तरीय अंतर्महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नृत्य एवं विचित्र वेशभूषा के आयोजन में जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय की छात्रा कोमल प्रजापत ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। मोहिनी देवी गोयनका गर्ल्स बी. एड. कॉलेज, घस्सू (लक्ष्मणगढ़) में आयोजित इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता का में एकल नृत्य एवं विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम संयोजक राकेश पारीक के अनुसार विभिन्न बीएड एवं इंटीग्रेटेड महाविद्यालयों की छात्राध्यापिकाओं व छात्राध्यापकों ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एकल नृत्य मे 20 कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें छात्राध्यापिका कोमल प्रजापत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उसे इस अवसर पर स्मृति चिन्ह, प्रणाम पत्र एवं 1500 रुपयों का चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके बाद हुई विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में 10 कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लिया। इसमें जैविभा विश्वविद्यालय की छात्रा कोमल ने पद्मावती का रोल प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता में कोमल प्रजापत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके लिए भी उसे स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं 1100 रुपयों का चैक प्रदान किया गया। एक साथ दो प्रतियोगिताओं में अपना स्थान बनाने के लिए सभी अतिथियों व अध्यापकों ने कोमल को बधाइयां दीं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

पानी की टंकी के लिए खेत की जमीन दी और 20 साल भुगतना पड़ा खातेदारी ग्राम पंचायत के संयुक्त होने का दंश, ग्रामीण सेवा शिविर में मिली काश्तकार को संयुक्त खातेदारी से मुक्ति, अब हो सकेगी गिरदावरी और मिल सकेंगे लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now