लाडनूं में एलएनटी कंपनी ने सीवरेज कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने का लिया संकल्प, उच्च क्वालिटी माह के अन्तर्गत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट साइट पर हुआ कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में एलएनटी कंपनी ने सीवरेज कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने का लिया संकल्प,

उच्च क्वालिटी माह के अन्तर्गत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट साइट पर हुआ कार्यक्रम

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर में चल रहे सीवरेज कार्य को लेकर एलएनटी कंपनी एवं रुडीप के संयुक्त तत्वावधान में उच्च क्वालिटी माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर झंडारोहण कर श्रमिकों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के लिए प्रेरित किया गया तथा उच्च गुणवत्ता से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट साइट पर आयोजित कार्यक्रम में साइड सुपरवाइजर रामधन मूंड ने श्रमिकों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने, सुरक्षा नियमों की पालना करने एवं कार्यस्थल पर स्वच्छता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य ही लंबे समय तक जनहित में उपयोगी सिद्ध होता है। इस दौरान एलएनटी कंपनी के सूरज कुमार सिंह, रूपम, अरविंद व्यास, अनिरुद्ध घोष, अनिल, प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी व श्रमिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर सीवरेज परियोजना को उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने का संकल्प लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now