Download App from

Follow us on

पूर्व पालिकाध्यक्ष पारीक को दिया जाएगा महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड

पूर्व पालिकाध्यक्ष पारीक को दिया जाएगा महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड

लाडनूं। नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष संगीता पारीक को आगामी 12 मार्च को ‘महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। दी इंडियन सोसायटी ऑफ इंटरनेशनल लॉवी के कृष्णन मेंनन भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हे ंयह सम्मान प्रदान किया जाएगा। पारीक को इससे पूर्व 2017 में ‘आयरन लेडी’ संम्मान भी प्रदान किया गया था। नगर पालिका लाडनूं के अध्यक्ष पद पर रहते हुए पारीक को लाडनूं शहर को पाॅलिथीन मुक्त किए जाने पर पर्यावरण में श्रेष्ठ कार्य के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुधरा राजे द्वारा भी सम्मानित किया गया था। विभिन्न प्रकार के समामाजिक कार्यों में रूचि रखने वाली पारीक वर्तमान में विप्र फाउंडेशन (महिला) की जिलाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!

We use cookies to give you the best experience. Our Policy