जिम्मेदार और योग्य नागरिक बनाती है स्काउटिंग- रेंवतराम स्काउट गाइड के तृतीय सोपान शिविर सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिम्मेदार और योग्य नागरिक बनाती है स्काउटिंग- रेंवतराम

स्काउट गाइड के तृतीय सोपान शिविर सम्पन्न

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। गाजू में चल रहे स्काउट गाइड के तृतीय सोपान शिविर के पांचवे और अंतिम दिन स्थानीय स्काउट कमिश्नर मानाराम पचार, मूंडवा पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि रेवन्तराम डांगा, गाजू सरपंच प्रतिनिधि कुंभाराम गोदारा ने ध्वजावतरण किया। साथ में पालड़ी जोधा सरपंच जगदीश खोजा भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मानाराम पचार ने गाजू में आयोजित शिविर की सराहना की और बताया कि स्काउट गाइड से व्यक्ति में सेवा भावना आती है।मुंडवा प्रधान प्रतिनिधि रेंवतराम डांगा ने बताया कि स्काउट गाइड से इंसान जिम्मेदार और सेवाभावी नागरिक बनता है। प्रधानाचार्य सतार खान ने बताया कि पांच दिनो में सीखे गये ज्ञान को पूरे जिले में फैलाएं, शिविर तभी सफल होगा। स्काउट गाइड यहां से सकारात्मक सोच के साथ उर्जावान बन कर जाएं और अपने स्कूलों में इनको धरातल पर लागू करें। स्काउट सचिव गजेन्द्र गेपाला ने शिविर में आयोजित पांच दिनों की गतिविधियों की जानकारी दी।
धर्माराम ने स्काउट गाइड में सिखाये गये विभिन्न निनादों की जानकारी दी।राधाकिशन सेवर ने सिखाये गये योगों की जानकारी दी। बस्तीराम खोजा, रामकिशोर डिडेल ने शिविर में सिखाई गई विभिन्न प्रकार की गांठो के बारे में बताया। समापन दिवस पर ज्योति गेपाला, संतोष चौधरी व सुमित्रा चौधरी ने निर्देशन में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अणदाराम, फखरूदीन खोखर, सुखराम लालरिया, स्वरूप तांडी, जसाराम फरड़ौदा, दिनेश मुंडेल, विकास सिंघवी, सतीश मिर्धा, ताराचंद बड़ौला, हरिओम, विष्णुदयाल, हनीफ मोहम्मद, रामकिशोर भाकर मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया शहर के जलभराव के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, बस स्टेंड, डम्पिंग यार्ड, स्टेडियम, खानपुर के रेलवे पुलिया सहित विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान दिए अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

शहर चुनें

Follow Us Now