मेडिकल स्टुडेंट्स और छात्राध्यापिकाओं ने मनाया दीपावली उत्सव, रंगोली बनाई, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर बनाया दीपावली को यादगार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मेडिकल स्टुडेंट्स और छात्राध्यापिकाओं ने मनाया दीपावली उत्सव, रंगोली बनाई, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर बनाया दीपावली को यादगार

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, आचार्य महाप्रज्ञ कॉलेज आफ नेचुरोपैथी एण्ड योगा आदि में दीपावली के उपलक्ष में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।आचार्य महाप्रज्ञ कॉलेज आफ नेचुरोपैथी एण्ड योगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीएनवाईएस डिग्री कोर्स के विद्यार्थियों ने दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में हुई रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं ग्रुप योगा प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका कनक दूगड़ ने सभी मेडिकल स्टुडेंट्स का उत्साहवर्धन किया और आशीर्वाद प्रदान किया। नेचुरोपैथी महाविद्यालय के प्रभारी डा. विजय शर्मा ने अपने सम्बोधन में दीपावली को जीवन में उल्लास, आनन्द व उत्साह भरने वाला पर्वराज बताया और कहा कि इस पर्व के साथ ही शीत ऋतु का प्रवेश हो जाता है। उन्होंने शरदकाल को स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतरीन बताया।इस अवसर पर महाविद्यालय के डा. पल्लवी, डा. नीलम व प्रशासनिक अधिकारी अमर सिंह उपस्थित रहे। इसी प्रकार विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में भी दीपावली पर्व पर विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मां लक्ष्मी के पूजन के साथ सामुहिक आरती और आराधना की गई। छात्राओं ने रंगोली सजाई और नृत्य व गायन आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम में मेहनेहरूनिशा, कृतिका और मोनिका ने अपनी प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। विभाग के सहायक आचार्य डॉ. गिरिराज भोजक, डॉ. आभा सिंह और डॉ. अमीता जैन ने भी पर्व को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दीपावली मनाये जाने के उद्देश्य को समझाते हुए त्यौहार को भारतीय परम्परा को जीवंत रखने वाला बताया। विभागाध्यक्ष प्रो. जैन ने छात्राध्यापिकाओं की लिए दीपावली की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए। सहायक आचार्या स्नेहा शर्मा ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का आयोजन विभाग की छात्राओं ने भूमिका, मोनिका, ज्योति, आयुश्री, रश्मि, पायल, चंचल आदि ने मिलकर किया। इस अवसर पर डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, डॉ. देवी लाल कुमावत, खुशाल जांगिड़ आदि सभी उपस्थित थे। सबने एक-दूसरे को दीपावली कीज्ञशुभकामनाएं दीं और प्रसाद वितरित किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

वरिष्ठ सहायक पद को लेकर संभावित कार्मिकों की वरिष्ठता संबंधी विवाद को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीलवाड़ा से संभागीय आयुक्त द्वारा किए गए रामचन्द्र टाक एवं सुनील डिडेल वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण आदेश निरस्त करवाने की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now