अंदर तक झकझोर कर रख देता है कोनिका की आवाज का जादू यूट्यूब पर गीत रिलीज होते ही मिले सैंकड़ों लाइक्स, लाडनूं की कोनिका सैनी का ‘बेवफा’ गीत लाॅंन्च हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंदर तक झकझोर कर रख देता है कोनिका की आवाज का जादू

यूट्यूब पर गीत रिलीज होते ही मिले सैंकड़ों लाइक्स, लाडनूं की कोनिका सैनी का ‘बेवफा’ गीत लाॅंन्च हुआ

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं की गायिका कोनिका सैनी के नये शानदार हिंदी गीत की यूट्यूब पर लाॅंचिंग शुक्रवार को हुई। लाॅंचिंग के साथ ही उसे लाईक करने वालों की लाईन लग गई। कोनिका की आचाज में एक जादू का सा असर सुनने को मिला। ‘बेवफा’ शीर्षक से यह प्रस्तुति यूट्यूब पर कोनिका सैनी के साथ सह गायक वन लाईनर राजकुमार जांगिड़ ने भी अपनी आवाज दी है। यह गीत यूट्यूब पर प्रो-एक्स स्टुडियो लाडनूं द्वारा रिकाॅर्ड किया गया। भावना प्रधान और व्यथाजनक यह गीत लोगों को अंदर तक झकझोर देता है। गीत के बोल हैं, ‘मर चुके हैं तुझ पे मरके, तूं हंसी का वादा करके, आंसुओं से भर गया, ये मेरी नजर।’ सुनकर ही व्यक्ति भावों में खो जाता है। यहां ज्ञातव्य है कि कोनिका सैनी लाडनूं के मालियों का बास निवासी है और भाजपा कार्यकर्ता गुलाबचंद चौहान की पुत्री है। उसे सदा से ही गाने का शौक रहा है। उसने राष्ट्रीय टीवी चैनल पर भी इंडियन आइडल कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां देकर अपनी गायन क्षमता को पहचान दी थी।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

शहर चुनें

Follow Us Now