वृंदा फाउंडेशन स्कूल ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में अपना परचम फहराया स्कूल की टॉपर काव्या चैधरी को 98.17 प्रतिशत अंक मिले, 17 विद्यार्थियों को 100 में से 100 अंक मिले

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वृंदा फाउंडेशन स्कूल ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में अपना परचम फहराया

स्कूल की टॉपर काव्या चैधरी को 98.17 प्रतिशत अंक मिले, 17 विद्यार्थियों को 100 में से 100 अंक मिले

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सैकेंडरी परीक्षा के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में उपखंड के जसवंतगढ स्थित वृंदा फाउंडेशन सीनियर सैकंडरी स्कूल का परिणाम क्षेत्र में सबसे शानदार रहा है। स्कूल की टाॅपर रही छात्रा काव्या चैधरी ने 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त करके नाम रोशन किया है। स्कूल के 17 विद्यार्थियों के अलग-अलग विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने का रिकाॅर्ड भी बना है। इन विद्यार्थियों में से 6 विद्यार्थियों के गणित विषय में, 6 विद्यार्थियों के इंग्लिश में और पांच विद्यार्थियों के संस्कृत में 100 में से 100 नंबर बने हैं। स्कूल की कक्षा 10वीं के कुल 60 विद्यार्थियों में से 36 विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए हैं, इनमें से 10 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इस बार भी स्कूल में बोर्ड क्लास की कुल संख्या में से आधे विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत से ऊपर अंक बनने का रिकॉर्ड लगातार कायम रहा है।

स्कूल के टाॅपर विद्यार्थी

वृंदा फाउंडेशन के सैकेंडरी परीक्षा के परिणामों में स्कूल के टाॅपर रहे विद्यार्थियों में सबसे अव्वल छात्रा काव्या चैधरी रही, जिसके 98.17 प्रतिशत अंक रहे। इसके बाद लक्ष्य जैन ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मानवी चैधरी ने 97.67 प्रतिशत, सुमित घिंटाला ने 97.67, राहुल प्रजापत ने 97.67, पल्लवी घिंटाला ने 97.50, लक्ष्य ओझा ने 97 प्रतिशत, प्रियंका वर्मा ने 96.83, तन्मय सिंह ने 95ण्17 और रविन्द्र सिंह ने भी 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के छिपोलाई का कायाकल्प करने का संकल्प, जल आवक की नहरों की होगी खुदाई, तालाब के 400 बीघा अगोर भूमि क्षेत्र से हटवाए जाएंगे अतिक्रमण, सीसी निर्मित होगा तालाब का पूरे जलभराव क्षेत्र का पैंदा लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now