लाडनूं के सुजला गांव को सुजानगढ़ की नगर परिषद ने डुबोया, सुजानगढ़ शहर का गंदा पानी लाकर छोड़ा, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, लोगों में आक्रोश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के सुजला गांव को सुजानगढ़ की नगर परिषद ने डुबोया,

सुजानगढ़ शहर का गंदा पानी लाकर छोड़ा, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, लोगों में आक्रोश

अनूप तिवाड़ी, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील की ग्राम पंचायत आसोटा के अन्तर्गत आने वाले ग्राम सुजला में रहने वालों पर इन दिनों आफत बरपा रही है। नगर परिषद सुजानगढ़ ने उनके लिए भारी मुसीबत पैदा कर दी है। नगर परिषद ने सुजानगढ़ शहर के गंदे पानी को सुजला की तरफ खोल दिया है। इससे यहां डूब के हालात बन चुके हैं। सुजानगढ़ के गंदे पानी को लाडनूं तहसील के इस गांव में डाल कर सब रहवासियों के लिए परेशानी पैदा करने पर यहां के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। सुजला गांव के सभी घरों और रास्ते में गंदा पानी भर गया है‌। वहां लोगों के मकानों के गिरने की स्थिति बन चुकी है। चारों तरफ फैले इस गंदे पानी के कारण लोग अपने घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। इस गांव में पहले भी सुजानगढ़ नगर परिषद ने गंदा पानी छोड़ कर परेशानी पैदा की थी, तब भारी विरोध होने पर सुजानगढ़ नगर परिषद को पानी बंद करके राहत प्रदान की थी, लेकिन नगर परिषद ने फिर वही रवैया अख्तियार कर लिया है और लोगों को भारी मुसीबत में फंसा दिया है। इसे लेकर लोगों में फिर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

राजस्थान की नई करवट- लाडनूं के नगर पालिका सभागार में होगा राजस्थान में रिफायनरी लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, सभी जन प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन आमंत्रित, राजस्थान में 80 हजार करोड़ की लागत की रिफाइनरी में शुरू होगा समस्त पैट्रो उत्पादों का उत्पादन

दो हजार ब्राह्मणों ने किया 24 करोड़ गायत्री मंत्र के जाप, श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट का महायज्ञ आयोजन, अक्षय तृतीया पर पूर्णाहुति, ब्रह्मा की नगरी में विशिष्ट आध्यात्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

शहर चुनें

Follow Us Now