नागौर त्याग तपस्या शक्ति व भक्ति की धरती, आयोजन ऐतिहासिक होना चाहिए, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, दिन भर चलेगी बैठक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नागौर त्याग तपस्या शक्ति व भक्ति की धरती, आयोजन ऐतिहासिक होना चाहिए,

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, दिन भर चलेगी बैठक

लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी की 20 मई को आयोज्य प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पूर्व यहां जैन विश्व भारती में प्रदेश पदाधिकारियो की बैठक भाजपा के प्रदेशध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक चर्चा की गई। इसके अलावा तैयारियों का जायजा लेने के बाद व्यवस्थाओं में लगे कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंहामत्री चन्दशेखर ने कहा है कि नागौर जिला त्याग तपस्या शक्ति व भक्ति की धरती है। यह किसानों का मजबूत जिला है। लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज, मीरां बाई, पंडित बच्छराज व्यास, लिखमीदास, अमर सिंह राठौड़, कर्मा बाई की जन्म स्थली है, साथ ही आचार्य महाप्रघय व महाश्रमण सहित सन्तों की तपोस्थली है। ऐसी धरती पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति आयोजित होना भाजपा कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है। उन्होंने इस कार्यसमिति को ऐतिहासिक बनाने के लिए निर्देश दिए। चन्द्रशेखर ने कहा 20 मई को होने जा रही प्रदेश कार्यसमिति के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिहं आंडिट व जिला मंहामत्री रामाकिशन खीचड़ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना के बाद नागौर जिले के इतिहास में पहली बार प्रदेश कार्यसमिति आयोजित हो रही है, इसके लिए जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करके तैयारियों को अंतिम स्वरूप प्रदान करने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रदेश कार्यसमिति में भाजपा के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिलों के जिला अध्यक्ष व प्रदेश के विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ता शामिल होगें।
450 लोग होगें प्रदेश कार्यसमिति में शामिल
जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिहं ओड़ींट व जिला संगठन प्रभारी मत्री अशोक सैनी ने बताया कि प्रदेश भर से 450 से अधिक दायित्ववान कार्यकर्ता इस कार्यसमिति में शामिल होगें। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित प्रमुख लोग जैन विश्व भारती लाडनूं पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एंव संभाग प्रभारी प्रसन्नचन्द मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चैधरी, प्रदेश मंहामत्री सुशील कटारा, प्रदेश मत्री अशोक सैनी, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया, जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिहं ओड़ींट, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रंणवा के साथ देहात जिले के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now