नागौर जिले के छोटे-छोटे गांवों में की जाएगी कृष्ण के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सारथी’ की शूटिंग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नागौर जिले के छोटे-छोटे गांवों में की जाएगी कृष्ण के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सारथी’ की शूटिंग

लाडनूं। भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित मूवी ‘सारथी’ के टाईटल से निर्माणाधीन है। जिसकी शूटिंग आगामी 10 नवम्बर से शुरू की जाएगी। शूटिग नागौर जिले के छोटे-छोटे गांवों में की जाएगी, जिसके लिए लोकेशन का चुनाव किया जा रहा है। इस प्रस्तावित मूवी के प्रोड्यूसर लेखराज सैन ने बताया कि फिल्म के राइटर-डायरेक्टर मिकी ब्रो की यह पहली फिल्म है। इस सारथी मूवी में भगवानश्री कृष्ण द्वारा अपने भक्तांे की सहायता करने और उन्हें समस्याओं से बचाने पर आधारित होगी। इस कहानी में यह सिद्ध किया जाएगा कि भगवान हर जगह होते हैं और अटूट विश्वास से कुछ भी असंभव नहीं होता। सैन ने बताया कि यह मूवी नागौर जिले के छोटे-छोटे गावों में फिल्माई जाएगी। शूटिंग के स्थानों का चयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के बहुत से कलाकार इस फिल्म में अपनी भूमिका दिखाते नजर आएंगे। इस फिल्म को राजस्थान, हरियाणा, यूपी, गुजरात, पंजाब इन 5 राज्यों मे रिलीज किया जाना प्रस्तावित हैं। गौरतलब है कि फिल्म के प्रोड्यूसर लेखराज सैन लाडनूं के नजदीकी गांव दुजार के रहने वाले हैं तथा कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मी लाइन में काम शुरू कर दिया था। वे अब तक जोधपुर में अपना काम करते रहे हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

शहर चुनें

Follow Us Now