लाडनूं में अवैध गांजा सहित एक मुलजिम गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  1. लाडनूं में अवैध गांजा सहित एक मुलजिम गिरफ्तार

 लाडनूं। स्थानीय पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 125 ग्राम गांजा बरामद किया है। थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मुलजिम को गिरफ्तार किया हैः पुलिस गश्त के दौरान हाईवे पर पुलिया के पास त्रिपाल मार्केट की तरफ एक व्यक्ति पुलिस को देखकर जब झुकने लगा तो पुलिस ने गाड़ी रोक कर उससे पूछताछ की। उसके हाथ में एक प्लास्टिक की थैली थी, जिसमें तलाशी में नशीला पदार्थ गांजा पाया गया।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भोलाराम सूत्र मंगलाराम निवासी सांची हाल निवासी जोधा सर्विस सेंटर के पास लाडनूं था, जिसकी सीआई भजनलाल द्वारा तलाशी लेकर उसके कब्जे से 125 ग्राम गांजा पाया जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now