संगठन और शिक्षा ही होता है समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त- जिलाध्यक्ष करमचंद चौहान, लाडनूं ब्लॉक बसिटा धोबी समाज के चुनाव सम्पन्न, मांगीलाल सांखला अध्यक्ष व राजकुमार बिनावरा महासचिव बने

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संगठन और शिक्षा ही होता है समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त- जिलाध्यक्ष करमचंद चौहान,

लाडनूं ब्लॉक बसिटा धोबी समाज के चुनाव सम्पन्न, मांगीलाल सांखला अध्यक्ष व राजकुमार बिनावरा महासचिव बने

लाडनूं (kalamkala.in)। नागौर जिला बसिटा धोबी समाज समिति की शाखा लाडनूं की ब्लाक स्तरीय बैठक आयोजित की जाकर सर्वसम्मति से समाज की लाडनूं ब्लॉक समिति का गठन किया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर सर्वसहमति से मांगीलाल सांखला को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर रामपाल कंडावरिया व शिवराम बाड़ोलिया चयनित किए गए। महासचिव पद पर राजकुमार बिनावरा को चुना जाने के अलावा सचिव पद के लिए रामवतार कंडावरिया, सह सचिव राजकुमार कंडावरिया, कोषाध्यक्ष नरेश कंडावरिया को चुना गया। इस अवसर पर चुनाव सम्पन्न करवाने वाले जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक बिजू बगेरिया, जिलाध्यक्ष करमचंद चौहान, मोहन बनिया, मुरली, विनोद कंडावरिया, मोहन भाटी व विजय सांखला उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज के आदर्शों का अनुसरण करें

इस अवसर पर बसिटा धोबी समाज की आम सभा में पर्यवेक्षक बीजू बगेरिया ने कहा कि धोबी समाज के राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज के जीवन का अनुसरण हम सभी को करना चाहिए। जिलाध्यक्ष करमचंद चौहान ने कहा कि संगठन और शिक्षा ही समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।विनोद कंडावरिया ने समाज की एकता व बालिका शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन मोहन भाटी ने किया। बैठक में रामस्वरूप कंडावरिया, नथमल खत्री, सीताराम खत्री, मोहन बरिया, गजानन बाड़ोलिया सुरेश कंडावरिया, विजय सांखला, कालू आदि एवं विभिन्न गांवों के लोगों ने भी भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई